अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO

BHU Gate Protest:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता। वाराणसी और कानपुर में किया भारी प्रदर्शन, बीएचयू गेट पर हंगामा और पुलिस कार्रवाई की पूरी खबर।

 Varanasi Akhilesh Yadav Arrest Protests: दिल्ली से उठे सियासी बवाल और पेपर लीक मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंहद्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं कानपुर में भी सपा कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जमकर हंगामा किया, पुतले फूंके और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस ने सपा विधायकों को भी हिरासत में ले लिया। विपक्ष इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बता रहा है, जबकि वाराणसी से लेकर कानपुर तक प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com