Left-Right ने कर दिया खेल...Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि राजनीतिक तत्वों ने आंदोलन को हाईजैक कर लिया है।

Brij Bhushan Singh On Student Movement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मांग कर रहे छात्रों के प्रदर्शन पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने एक पवित्र और सही उद्देश्य के साथ आंदोलन शुरू किया था, लेकिन वामपंथी और अन्य राजनीतिक समूहों ने इस आंदोलन को हाईजैक कर लिया। छात्रों से अपील करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि वे राजनीतिक विचारधाराओं और बाहरी तत्वों से दूर रहें और सरकार से अपनी समस्याओं पर बातचीत करें।

राहुल गांधी द्वारा पीएम आवास को घेरने की घटना पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश के छात्र किसी एक नेता की जागीर नहीं हैं, वे देश और सरकार के बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत करने के लिए तैयार है। इस पूरे मुद्दे को राजनीतिक की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com