-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Karachi Hiv Outbreak Children Infected Death Toll
पाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan HIV Outbreak: पाकिस्तान के कराची में HIV संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। एक सरकारी अस्पताल में नवंबर 2025 से अब तक 94 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 6 की जान चली गई है।

पाकिस्तान के कराची में फैला HIV, सांकेतिक एआई फोटो
Pakistan Karachi HIV Outbreak News In Hindi: पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची इस समय एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की चपेट में है। शहर के एक सरकारी अस्पताल में HIV का भयानक प्रकोप सामने आया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर से अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की वजह से 6 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 94 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
नवंबर 2025 से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला
सिंध प्रांत के स्वास्थ्य सचिव ताहिर हुसैन सांगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमण का यह सिलसिला नवंबर 2025 में कराची के कुलसूम बाई वालिका अस्पताल से शुरू हुआ था। यह अस्पताल ‘सिंध एम्प्लॉइज सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशन’ द्वारा संचालित किया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई आंतरिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि अस्पताल का रिकॉर्ड संक्रमण की भयावहता की पुष्टि करता है। रिपोर्ट के अनुसार, केवल इस महीने में ही 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित बच्चों की कुल संख्या बढ़कर 94 हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
Bangkok में छात्र का खूनी खेल! शिक्षक को मारी गोली, खुद को किया शूट, 15 बच्चे भी घायल
British Army में बड़ा स्कैंडल! ट्रेनिंग के दौरान आर्मी कॉलेज में टीनएज लड़कियों से रेप
Munitions Shortage: रक्षा मंत्री से कोई विवाद नहीं! हथियारों की कमी पर मचे बवाल के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप
आसपास के इलाकों में फैला संक्रमण
अस्पताल में बच्चों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही सिंध स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, अस्पताल के निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 10,000 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 120 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन संक्रमितों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि संक्रमण का प्राथमिक स्रोत क्या है और यह इतनी तेजी से आबादी के बीच कैसे फैला।
पाकिस्तान में कैसे फैला HIV ?
पाकिस्तान में HIV फैलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल अप्रैल में भी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें एक ही सिरिंज को कई मरीजों पर इस्तेमाल करने के कारण 331 बच्चों में संक्रमण फैल गया था। जांच के दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा बिना स्टेराइल दस्ताने पहने इंजेक्शन लगाने और मल्टी-डोज वायल्स के साथ सिरिंज का पुन: उपयोग करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कराची के इस मामले के पीछे भी चिकित्सकीय लापरवाही और संक्रमित सुइयों का उपयोग एक बड़ी वजह हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- Saudi UAE Relations: गिले-शिकवे भूल ‘जय-वीरू’ बने सऊदी अरब और UAE, खत्म की दुश्मनी, जानें पूरा मामला
सरकार ने लिया कड़ा एक्शन
बढ़ते दबाव के बीच, सिंध सरकार ने सभी संक्रमित मरीजों के जीवन भर चलने वाले इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग ने नामी डॉक्टरों की एक विशेष समिति का गठन किया है, जो प्रभावित मरीजों की देखभाल और भविष्य की रणनीति तैयार करेगी। फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सरकारी अस्पतालों की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।
Pakistan karachi hiv outbreak children infected death toll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:46 PMनवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMजन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














