- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Sansad Shobha Bachhav Par Achar Sanhita Ullanghan Nashik Voting Controversy
सांसद शोभा बच्छाव पर आचारसंहिता उल्लंघन का आरोप, मतदान केंद्र तक ले गईं पद का नाम लिखी गाड़ी
Polling Booth Incident: नासिक के पंचवटी क्षेत्र में मतदान के दौरान सांसद डॉ. शोभा बच्छाव पर पदनाम लिखी गाड़ी को मतदान केंद्र तक ले जाने का आरोप लगा,आचारसंहिता उल्लंघन को लेकर नागरिकों में आक्रोश है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Polling Booth Incident:नासिक के पंचवटी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Voting Controversy: पंचवटी के प्रभाग क्रमांक 4 में मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचारसंहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। धुलिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. शोभा बच्छाव पर आरोप है कि उन्होंने अपना वोट डालने के लिए ‘सांसद’ पद का नाम और चिन्ह लगी सरकारी गाड़ी का उपयोग किया और उसे सीधे मतदान केंद्र के मुख्य द्वार तक ले गईं।
निर्वाचन नियमों और आदर्श आचारसंहिता के अनुसार, किसी भी जनप्रतिनिधि या उम्मीदवार को अपने पद का प्रभाव दर्शाने वाले वाहन को मतदान केंद्र के निर्धारित दायरे के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होती। एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखा गया है।
नाराज नागरिकों ने पुलिस को घेरा
सांसद की गाड़ी को मतदान केंद्र के बाहर देखकर वहां मौजूद मतदाता भड़क गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि क्या आचारसंहिता के नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं और क्या सांसदों के लिए अलग मानदंड तय किए गए हैं। इस विवाद के चलते केंद्र के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में देर रात तक ATS की छापेमारी, ISIS के सोशल मीडिया लिंक और पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
ये भी पढ़े: Nashik News: शिंदे गुट के उम्मीदवार पर अपहरण और मारपीट का केस, बोडके समेत 8 पर मामला दर्ज
प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिल सका
जब नाराज नागरिकों ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा, तो प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिल सका, जिससे अधिकारी असहज नजर आए। नागरिकों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में पद के दुरुपयोग की जांच की जाए और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि मतदान के दौरान सांसद डॉ. शोभा बच्छाव के साथ उनके पति डॉ. दिनेश बच्छाव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड. आकाश छाजेड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Sansad shobha bachhav par achar sanhita ullanghan nashik voting controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
Mar 04, 2026 | 10:16 AMमुंबई में देर रात तक ATS की छापेमारी, ISIS के सोशल मीडिया लिंक और पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
Mar 04, 2026 | 10:06 AMShare Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
Mar 04, 2026 | 09:57 AMईरान ने US पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ फायर किए 500 मिसाइलें और 2000 ड्रोन, मचा हड़कंप
Mar 04, 2026 | 09:50 AMनिशानेबाज: कभी जेल तो कभी अस्पताल, यही है बड़े नेताओं का हाल
Mar 04, 2026 | 09:47 AMइजराइल-ईरान महायुद्ध: राष्ट्रपति भवन पर बमबारी और 787 की मौत, दुनिया पर तेल संकट का खतरा
Mar 04, 2026 | 09:34 AMसंपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
Mar 04, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM













