ईरान ने US पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ फायर किए 500 मिसाइलें और 2000 ड्रोन, मचा हड़कंप

Israel-Iran News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज, ब्रैड कूपर के अनुसार ईरान ने 500+ मिसाइल, 2,000 ड्रोन लॉन्च किए; अमेरिकी और इजराइली हमले जारी।
Iran Massive Drone And Missile Attack on US
ईरान ने अमेरिका पर दागी 500 मिसाइलें और 2000 ड्रोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Massive Drone And Missile Attack on US: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारी ब्रैड कूपर ने दावा किया है कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत अब तक 500 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए हैं। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों में से अधिकतर मिसाइलों और ड्रोन को उसने समय रहते नष्ट कर दिया है।

ब्रैड कूपर ने यह भी कहा कि जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी बलों ने सबमरीन सहित 17 ईरानी जहाजों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया है। इसके अलावा, अमेरिका ने करीब 2,000 लक्ष्यों पर हमला किया है, जिनमें मिसाइल ठिकाने, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। कूपर का दावा है कि इन हमलों से ईरान को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है और उसकी सैन्य क्षमताएँ कमजोर हो रही हैं।

ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम निष्क्रिय

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक निष्क्रिय कर दिया गया है और तेहरान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। कूपर ने यह दावा भी किया कि आज अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में एक भी ईरानी जहाज मौजूद नहीं है।  हालांकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज की खाड़ी में अब भी कई देशों के वाणिज्यिक और मालवाहक जहाज खड़े हैं। इन जहाज़ों के चालक दल को अपने जीवन को खतरे में महसूस हो रहा है और वे खाड़ी में खड़े रहने के बाद ही आगे बढ़ने का निर्णय ले रहे हैं।

ट्रंप ने फिर जताई नाराजगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्हें पर्याप्त तारीफ नहीं मिली। अमेरिकी सेना लगातार ईरान पर बड़े पैमाने पर पलटवार कर रही है और यह अभियान कुछ और दिनों तक जारी रहेगा, यह भी कहा जा रहा है।

उधर, इजराइली सेना ने भी घोषणा की है कि उसने ईरान के खिलाफ एक और बड़े हमलों का दौर शुरू कर दिया है। इजराइली मीडिया के मुताबिक वायु सेना ने ईरानी लॉन्च साइट्स, रक्षा प्रणालियों और अन्य बुनियादी ढांचे पर बड़े हमलों की श्रृंखला चलाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com