- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Prices On Holi Gold Becomes Costlier Rs 2000 Silver Also Rs 5500 Rise
Gold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
Gold-Silver Rate: आज होली के दिन घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया, अप्रैल गोल्ड 1,63,265₹/10 ग्राम और मई सिल्वर 2,71,099₹/किलो तक पहुंची।
- Written By: अक्षय साहू

होली पर महंगा हुआ सोना और चांदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 04 March: होली के दिन घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह उछाल पिछले कारोबारी सत्र में आई गिरावट के बाद आया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मदद भी मिली है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हवाई हमलों के चलते जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज सोने की कीमतों में 2,000 रुपये से अधिक और चांदी में 5,500 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,63,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 2,157 रुपये का उछाल दर्ज हुआ, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 2,71,099 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिसमें 5,781 रुपये का उछाल आया। इससे पहले पिछले सत्र में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 5,138.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 1% की वृद्धि दर्शाता है, जबकि अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 5,147.10 डॉलर प्रति औंस पर 0.5% के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह, स्पॉट सिल्वर 83.27 डॉलर प्रति औंस पर 1.4% बढ़त के साथ पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक सोने में 19% और चांदी में 16% का उछाल दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
अभी और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट के बीच BPCL ने दिए संकेत; आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका!
क्या अभी खरीदें?
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के लिए सोना और चांदी में निवेश लाभकारी है, लेकिन फिलहाल बाजार में स्थिरता आने तक नए सौदे करना टालना बेहतर होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का सपोर्ट 4,984–5,055 डॉलर प्रति औंस और रजिस्टेंस 5,220–5,280 डॉलर के बीच है, जबकि चांदी का सपोर्ट 74–78.80 डॉलर और रजिस्टेंस 88–92.40 डॉलर के आसपास है।
यह ही पढ़ें: Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
घरेलू बाजार में MCX पर सोने का सपोर्ट 1,57,700–1,59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और रजिस्टेंस 1,63,500–1,65,800 रुपये के बीच है, वहीं चांदी का सपोर्ट 2,51,500–2,57,700 रुपये प्रति किलो और रजिस्टेंस 2,71,000–2,78,800 रुपये के बीच देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड 1,63,000 रुपये और मई सिल्वर 2,70,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
| दिल्ली | 163,670 | 150,031 |
| मुंबई | 163,950 | 150,288 |
| चेन्नई | 164,430 | 150,728 |
| कोलकाता | 163,730 | 150,086 |
| बेंगलुरु | 164,080 | 150,407 |
| हैदराबाद | 164,110 | 150,434 |
Gold and silver prices on holi gold becomes costlier rs 2000 silver also rs 5500 rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














