- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mumbai Ats Arrests Bangladeshi Woman Illegal Stay Cuffe Parade 2
लाखनी में मानवता शर्मसार: कसाई माता-पिता ने बैग में बंद कर झाड़ियों में फेंकी नवजात बच्ची, समय रहते बची जान
Bhandara Newborn Baby Abandoned: लाखनी के मानेगांव में झाड़ियों में बंद बैग में मिली 8 दिन की नवजात बच्ची। पुलिस पाटिल की सतर्कता से बची जान, भंडारा अस्पताल में इलाज जारी।
- Written By: प्रिया जैस

बैग में मिली नवजात बच्ची (सौजन्य-नवभारत)
Newborn Girl Saved: लाखनी तहसील के राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित मानेगांव खेत परिसर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 8 से 10 दिन की नवजात बच्ची को काले रंग के बैग में बंद कर नाले की झाड़ियों में फेंक दिया। सौभाग्य से समय रहते पुलिस को सूचना मिलने से बच्ची की जान बच गई और उसे गंभीर अवस्था में भंडारा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैग से बच्चे के रोने की आवाज आयी
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिंपलगांव सड़क के पुलिस पाटिल सुरेश मते को झाड़ियों में पड़े बैग से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तत्काल लाखनी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बैग खोलने पर उसमें एक नवजात बच्ची मिली, जिसे अमानवीय तरीके से बंद कर फेंका गया था। कड़ी धूप, भूख-प्यास और दमघोंटू हालात के बावजूद बच्ची जीवित थी।
अस्पताल में चल रहा इलाज
भंडारा पुलिस ने तुरंत बच्ची को ग्रामीण अस्पताल लाखनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भंडारा के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और दोषी की तलाश शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
भंडारा में नहर में फंसी मादा तेंदुए का सफल रेस्क्यू, तीन घंटे चला अभियान
यह भी पढ़ें – Exclusive: देश में सिर्फ मोदी ब्रांड, CM फडणवीस ने नवभारत से की खास बातचीत, बोले- अजित ने मर्यादा तोड़ी
पुलिस जांच तेज
इस मामले की जांच पुलिस हवलदार मिलिंद गभणे और पुलिस सिपाही कांतीस कराडे कर रहे हैं। आसपास के गांवों में हाल ही में हुई प्रसूतियों, अस्पताल रिकॉर्ड, अविवाहित गर्भावस्था और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Mumbai ats arrests bangladeshi woman illegal stay cuffe parade 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














