-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Earth Crisis Human Courage Vs Destruction War Impact
संपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
- Written By: आकाश मसने
Global Crisis 2026: आज का मानव साहस की मर्यादा भूलकर विनाश की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच जानिए कैसे हमारा स्वार्थ पृथ्वी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लील रहा है।

युद्ध की दृश्य (डिजाइन फोटो)
Mental Impact of War: साहस अच्छा है, लेकिन साहस जब मर्यादा तोड़ दे तो वह वहशीपन बन जाता है। रावण साहसी था और मेघनाथ भी। साहसी दुर्योधन भी था और दुशासन भी। लेकिन जब इनके साहस ने मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन किया, तो ये दरिंदे बने और और स्वयं के विनाश का कारण भी। साहसी लक्ष्मण भी थे, लेकिन मर्यादा (राम) के साथ ने उन्हें कभी निरंकुश नहीं होने दिया। इस पृथ्वी का एक ही ठेकेदार है, जो अनंतकाल से अपनी मन मर्जी चलाए जा रहा है। प्रकृति के नियमों से उसका कोई सरोकार नहीं। उसके अपने नियम हैं, उसके अपने मानदंड। इन सबके केंद्र में बस उसका स्वयं का स्वार्थ है। मानव नाम का यह जीव ही पृथ्वी में ऐसा बारूद भर रहा है, जो उसके ही विनाश का कारण बन जाएगा।
पूरा विश्व युद्ध की चपेट में!
वर्तमान में समूचा विश्व आक्रांताओं के खौफ से ग्रसित है। युद्ध में कूद चुके कई देश, एक दूसरे का मटियामेट करने को तत्पर हैं। रिहायशी इलाके भी अब मिसाइलों के निशाने पर हैं। हजारों बेगुनाह मारे जा रहे हैं। चहुंओर भय और अनिश्चितता का वातावरण है। बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष पृथ्वी की सुरक्षा के नाम पर, पृथ्वी का ही खात्मा करने को आमादा हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान गाजर-मूली की तरह कट रहे हैं। चिड़ियों, चीतों और अन्य प्रजातियों के संरक्षण का दम ठोकने वाली मानव जाति, मानवों का जिस तरह कत्लेआम कर रही है, वह निश्चित ही मानव सभ्यता के लिए शर्म का विषय होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा
प्रत्यक्ष रूप से युद्ध प्रभावित देशों के नागरिक तो बुरी तरह से त्रस्त होकर भीतर से टूट ही जाते हैं। अपने को खोने का जीवनभर का गम उन्हें मिल जाता है। रोटी, पानी और मकान की मूलभूत सुविधाएं भी कइयों की छिन जाती हैं। अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न हो जाने से आगामी कई वर्षों के नए संघर्ष का दौर शुरू हो जाता है। लंबा मानसिक संताप और नकारात्मक माहौल आगे की दो-तीन पीढ़ियों की पूरी वृत्ति को ही परिवर्तित कर देता है। वंशानुगत परिवर्तन अभिव्यक्त हो जाता है। परोक्ष रूप से अन्य देशों पर भी इसका प्रभाव होता है। चाहे महंगाई से, अपने निवेश के अवमूल्यन से, अनिश्चितताओं से या अंधकारमय भविष्य के भय से! जिनके सगे संबंधी इन क्षेत्रों में फंस जाते हैं उनकी नींद उड़ जाती है। मन में एक दृश्य बनता है।
कल ऐसी किसी स्थिति का सामना, हमें भी भविष्य में करना पड़े तो व्यक्तिगत और मानसिक रूप से हमारी क्या तैयारी होनी चाहिए। मानसिक संबल बना रहे, हर स्थिति में स्वीकार का भाव विकसित हो सके, न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की अपर्याप्तता में भी घोर विचलन से द्रवित न हो पाएं, लंबे समय के नैराश्य भरे वातावरण में भी स्वयं को संभाल पाएं, किसी भी तरह की बड़ी हानि में भी स्वयं को खड़ा रखने की हिम्मत जुटा पाएं, ऐसे कुछ गुणों के विकास के बारे में भी व्यक्ति को सोचना चाहिए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Earth crisis human courage vs destruction war impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FDA Action: छत्रपति संभाजीनगर की मशहूर उत्तम उपहार गृह का लाइसेंस निलंबित, बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे तेल
Jul 23, 2026 | 08:39 PM‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














