-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Corrupt Leaders Medical Drama After Arrest Indian Politics
निशानेबाज: कभी जेल तो कभी अस्पताल, यही है बड़े नेताओं का हाल
- Written By: आकाश मसने
Indian Politics: जांच एजेंसियों के शिकंजे में आते ही बड़े नेताओं को दिल का दर्द और बीपी की समस्या सताने लगती है। क्या भ्रष्टाचार और बीमारी का कोई गहरा कनेक्शन है?

काॅन्सेप्ट फाेटो (डिजाइन)
Political Leaders Medical Drama: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें बताइए कि बड़े नेताओं के क्या लक्षण होते हैं? उनमें बड़ा होने का बड़प्पन किस तरह आता है? क्या वे रोज दहीबड़ा खाते हैं?’
हमने कहा, ‘बड़ों की बात बड़ी है। उनके मिजाज को समझना आसान नहीं है। जिस तरह घोड़े के पिछाड़ी रहना खतरे से खाली नहीं है, वही बात बड़ों पर भी लागू होती है। उनसे ज्यादा चिपकने पर वह कब दुलत्ती मारेंगे, पता नहीं। वैसे भी बड़ों के बारे में संतों की राय अच्छी नहीं है। वे कहते हैं- बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं, फल लागें अति दूर!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम बात कर रहे हैं उन नेताओं की जो पहले तो कानून को ताक पर रखकर अनाप-शनाप तरीके से करोड़ों रुपए कमाते हैं और जब गर्दन फंसती है तो उनकी नौटंकी शुरू हो जाती है। जैसे ही वह घपले-घोटाले के आरोप में पकड़े जाते हैं, तुरंत बीमार होकर अस्पताल पहुंच जाते हैं। पुलिसवाले भी सोचते हैं कि क्यों जोखिम उठाएं। कहीं यह सचमुच बीमार हुआ तो अपने लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। इसलिए बला टालो, जाने दो अस्पताल। कुछ अफसर सोचते हैं कि कब तक यह नेता बहानेबाजी करेगा! कभी तो ऊंट आएगा पहाड़ के नीचे!’
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
कोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, PNB को 191 करोड़ का चूना लगाने वाली 3 कंपनियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी
ED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
हमने कहा, ‘दिल खोलकर भ्रष्टाचार करने वाले नेता का दिल उस समय जोरों से धड़कने लगता है जब पुलिस उसे हिरासत में लेती है। पुलिस पहले ही समझ जाती है कि यह हैसियतदार आदमी है, तुरंत अस्पताल जाएगा। कानून तोड़ते समय वह बिल्कुल स्वस्थ रहता है लेकिन पकड़े जाने पर वह दिल में दर्द, बीपी डाउन होने, चक्कर आने की शिकायत करने लगता है। पुलिस को नेता की आंख में फरेब नजर आता है परंतु उसके दिल का ईसीजी तो डॉक्टर ही ले सकता है। उसे एम्बुलेंस से उसके भरोसे के अस्पताल या डॉक्टर के पास भेजा जाता है। जब तक बड़ा नेता मेडिकल केयर या सुपरविजन में है तब पुलिस उसे हाथ नहीं लगा सकती। वह पुलिस या जेल अधिकारियों का क्रूर चेहरा देखने की बजाय किसी हसीन नर्स का खूबसूरत मुखड़ा देखता रहता है। मोटी चमड़ीवाले नेता की नब्ज पकड़ना किसी के वश की बात नहीं है।’
Corrupt leaders medical drama after arrest indian politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














