- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Prabhag 4 Evm Kharabi Vanchit Bahujan Aghadi Voting Controversy
प्रभाग 4 में भी EVM खराबी से मचा हड़कंप, वंचित बहुजन अघाड़ी का दावा, नहीं दब रहा चुनाव चिन्ह का बटन
- Written By: आंचल लोखंडे
EVM Malfunction: नासिक महानगरपालिका चुनाव के दौरान प्रभाग 4 में ईवीएम खराबी और बटन न दबने के आरोपों के साथ मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कमी को लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी और मतदाताओं ने गंभीर सवाल है।

EVM Malfunction:नासिक महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव के दौरान आज एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला। प्रभाग क्रमांक 4 से वंचित बहुजन अघाड़ी की उम्मीदवार लक्ष्मी ताठे ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके पक्ष के चुनाव चिन्ह का बटन काम नहीं कर रहा है।
वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से विशेष रूप से कक्ष क्रमांक दो की ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी होने का दावा किया गया है। मतदान के लिए पहुंचे कई अन्य मतदाताओं ने भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराईं। स्थानीय निवासी भारती लहामगे ने आरोप लगाया कि पसंदीदा चुनाव चिन्ह का बटन दब ही नहीं रहा था। इन आरोपों के बाद पूरी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बुनियादी सुविधाओं का अभाव, बुजुर्ग परेशान
ईवीएम विवाद के साथ-साथ मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं की कमी भी नागरिकों के आक्रोश का कारण बनी। 75 वर्षीय ध्रुपदा कटारे और सुनील दुक्के सहित कई वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नागरिकों का आरोप है कि मतदान केंद्र पर रैंप की सुविधा नहीं है, व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है और न ही पीने के पानी या प्राथमिक चिकित्सा की कोई व्यवस्था की गई है। इन गंभीर कमियों के कारण दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के मताधिकार पर संकट मंडराने का आरोप लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
प्रशासन की सफाई
उम्मीदवारों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चुनाव प्रशासन ने ईवीएम मशीन की जांच किए जाने की बात कही है। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ गीते ने बताया कि उम्मीदवारों की शिकायत के आधार पर मशीन की जांच की गई, जिसमें कोई तकनीकी दोष नहीं पाया गया और सभी बटन सुचारू रूप से कार्य कर रहे थे। फिर भी, मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
ये भी पढ़े: नासिक बाजार समिति होगी बर्खास्त, मंत्री रावल के संकेत, आय में 7 करोड़ रुपये की भारी गिरावट
मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव
हालांकि, पुलिस और प्रशासन की शुरुआती चुप्पी ने संदेह को और गहरा कर दिया है, जिससे विपक्षी दलों में नाराजगी बढ़ गई है। इन घटनाओं के चलते पंचवटी क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है और अब सभी की निगाहें निर्वाचन आयोग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Nashik prabhag 4 evm kharabi vanchit bahujan aghadi voting controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
May 27, 2026 | 08:17 AMसिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़
May 27, 2026 | 08:17 AMYavatmal: अवैध साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग का एक्शन, सैकड़ों दस्तावेज और खाली चेक जब्त
May 27, 2026 | 08:11 AMExplainer: नौतपा में कितनी तपेगी धरती? क्यों इन 9 दिनों में सूरज उगलता है आग, जानिए पिछले 5 साल का रिकॉर्ड
May 27, 2026 | 08:06 AMMMRDA का बड़ा दांव: मेट्रो लाइन 5ए-12ए के लिए 9,950 करोड़ का कर्ज, कल्याण से नवी मुंबई सफर होगा आसान
May 27, 2026 | 08:05 AMPadmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
May 27, 2026 | 07:56 AMउज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
May 27, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














