-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Evm Padu Machine Controversy Raj Thackeray Election Commission Bmc Voting
BMC Election 2026: नई PADU मशीन को लेकर विपक्ष अलर्ट, राज ठाकरे का चुनाव आयोग पर तीखा हमला
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Election: 29 महानगरपालिकाओं की वोटिंग से पहले ईवीएम से जुड़ी PADU मशीन पर विवाद खड़ा हो गया है। राज ठाकरे ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

राज ठाकरे (सौजन्य-IANS)
Mumbai News In Hindi: राज्य की 29 महानगरपालिकाओं पर गुरुवार को होने वाली वोटिंग से पहले ईवीएम से जुड़ने वाली पाडू ((प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट) मशीन को लेकर बवाल शुरू हो गया है।
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने ईवीएम से नई मशीन को कनेक्ट करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर चुनाव आयोग ने इस बारे में पहले से राजनीतिक दलों को कोई जानकारी क्यों नहीं दी।
यह मशीन लगाने से पहले नेताओं को दिखानी चाहिए थी। आखिर यह कैसी बेपरवाही चल रही है, यह कैसा लोकतंत्र है, राज ने यह भी बताया कि यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बारे में चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
राज्य चुनाव अधिकारी वाघमारे पर तीखा हमला
राज ने राज्य चुनाव अधिकारी दिनेश वाघमारे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार ने वाघ को पहले ही मार दिया है। चुनाव आयोग सरकार के कंट्रोल में काम कर रहा है। मनसे और यूबीटी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस मशीन को लेकर अलर्ट रहने का आवाहन किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राज ने आरोप लगाया कि आयोग ने उम्मीदवारों को बुधवार शाम 5 बजे तक घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने की अनुमति दी। आखिर यह कौन सी नई परंपरा शुरू की गई है।
आज तक यह परंपरा थी कि इलेक्शन कैंपेन खत्म होने के दूसरे दिन खाली रहता था और अगले दिन वोटिंग होती थी लेकिन यह सरकार क्या चाहती है। क्या आयोग सरकार के लिए काम कर रहा है। यह परंपरा लोस और विस चुनाव में क्यों नहीं थी, यह आज ही क्यों आई।
राज्य चुनाव आयोग की सफाई
राज्य चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि यह नया नहीं बल्कि वर्ष 2012 का आदेश है। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने इस आदेश के तहत ही यह अनुमति दी है। हमारी कोशिश चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने की है।
ये भी पढ़ें :- Navbharat Exclusive: बीएमसी में सत्ता परिवर्तन तय, मंगल प्रभात लोढ़ा बोले- मुंबई फिर पाएगी खोई गरिमा
इमरजेंसी में मशीन का इस्तेमाल
बीएमसी कमिश्नर व प्रशासक भूषण गगराणी ने कहा कि मशीन का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में किया जाएगा। अगर ईवीएम अचानक बंद हो जाती है या कोई समस्या आती है, तो इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
Evm padu machine controversy raj thackeray election commission bmc voting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM












