

Neeraj Kumar Sinha Meet Nitin Naveen On By-Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुनावी अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की, जहां उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी गईं। नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि बांकीपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर विकास और सुशासन की यात्रा को आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से संगठन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता हैं, और बूथ से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन ने 2025 विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी, लेकिन राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह सीट खाली हुई। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और एनडीए सरकार के विकास एजेंडे के दम पर पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।
भाजपा चीफ नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता नीरज कुमार सिन्हा भारती को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी तथा विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।
भाजपा चीफ नितिन नबीन बांकीपुर से 2025 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते थे। राज्यसभा सदस्य के तौर पर जीत हासिल करने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट छोड़ दी थी। इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ एनडीए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त करेगा।
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को मजबूती से धरातल पर उतारेंगे और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उनके नेतृत्व में बांकीपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।