- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Bjp Operation Vistaar Girish Mahajan Statement Nashik Municipal Corporation
Nashik News: भाजपा का ‘ऑपरेशन विस्तार’? महाजन के बयान से सियासी गलियारों में चर्चा
BJP Operation Vistaar: नासिक महानगरपालिका चुनाव के बाद मंत्री गिरीश महाजन के भाजपा की ताकत 80 तक बढ़ने के संकेत से ‘ऑपरेशन विस्तार’ की चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

BJP Operation Vistaar (सोर्सः सोशल मीडिया)
BJP Corporators Nashik: नासिक महानगरपालिका चुनाव में भाजपा के 72 नगरसेवक चुने जाने के बावजूद इस संख्या को संतोषजनक नहीं मानते हुए मंत्री गिरीश महाजन ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भाजपा की ताकत बढ़कर 78 से 80 नगरसेवकों तक पहुँच सकती है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि किन दलों के नगरसेवक भाजपा में शामिल होंगे या उसे समर्थन देंगे।
मंत्री गिरीश महाजन नव-निर्वाचित भाजपा नगरसेवकों से संवाद कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। वर्तमान में 122 सदस्यीय नासिक महानगरपालिका में भाजपा के 72 नगरसेवक हैं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के 26, शिवसेना (ठाकरे गुट) के 15, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के 4, कांग्रेस के 3, मनसे का 1 और 1 अपक्ष नगरसेवक शामिल है। ऐसे में इनमें से कौन भाजपा के पाले में आता है, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
शिंदे और ठाकरे गुट के विपक्ष की भूमिका में
राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस के नगरसेवकों के भाजपा में जाने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। हालांकि मनसे, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) और अपक्ष नगरसेवकों के भाजपा को समर्थन देने की चर्चा चल रही है। वहीं शिवसेना के शिंदे गुट और ठाकरे गुट के विपक्ष की भूमिका में ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
छत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
बजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
चुनावी रणनीति पर बोलते हुए मंत्री महाजन ने कहा कि कुंभमेले की पृष्ठभूमि में यह चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने स्वीकार किया कि टिकट वितरण में अव्यवस्था और कुछ स्तरों पर नाराजगी के कारण चुनाव से महज तीन दिन पहले आया सर्वे पार्टी के लिए खास सकारात्मक नहीं था। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा हुई, जिससे माहौल बदलने लगा।
मनचाहा आंकड़ा हासिल नहीं
महाजन ने बताया कि वे लगातार तीन दिन नासिक में मौजूद रहे और इस दौरान उन्हें नींद तक नहीं मिली। नाराजगी दूर करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मतदाताओं तक पहुँचने के प्रयासों का ही परिणाम रहा कि भाजपा को सफलता मिली। हालांकि मनचाहा आंकड़ा हासिल नहीं हो सका, जो और बढ़ सकता था, यह भी उन्होंने स्वीकार किया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में हुई गड़बड़ी को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। त्र्यंबकेश्वर विधानसभा चुनाव में हार के बाद नासिक महानगरपालिका चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था, यह भी उन्होंने रेखांकित किया। महाजन ने सवाल उठाया कि यदि मित्र दलों के साथ गठबंधन किया जाता, तो भाजपा केवल 75 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाती। ऐसे में 72 सीटें हासिल करना संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि जलगांव में जितने उम्मीदवार खड़े किए गए, उतने ही जीतकर आए और वह भाजपा की 100 प्रतिशत जीत दर्ज करने वाली पहली महानगरपालिका बनी।
ये भी पढ़े: मोबाइल पर हर घंटे बिजली खपत, सही बिल-स्मार्ट मीटर से बड़ा फायदा; महावितरण की बड़ी पहल
महानगरपालिका में वर्तमान संख्या बल
- कुल सीटें – 122
- भाजपा – 72
- शिवसेना (शिंदे गुट) – 26
- शिवसेना (ठाकरे गुट) – 15
- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) – 4
- कांग्रेस – 3
- मनसे – 1
- अपक्ष – 1
Bjp operation vistaar girish mahajan statement nashik municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG किल्लत से निपटने के लिए भारत का प्लान-B तैयार, अब इन देशों से आ रही LPG की खेप
Mar 11, 2026 | 09:47 AMमुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 11, 2026 | 09:45 AM16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
Mar 11, 2026 | 09:42 AMBridal Fashion: सिर्फ लहंगे से नहीं आता परफेक्ट ब्राइडल लुक! ज्वेलरी की ये छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा लुक
Mar 11, 2026 | 09:39 AMछत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
Mar 11, 2026 | 09:33 AMबजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
Mar 11, 2026 | 09:31 AMअमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
Mar 11, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










