-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Lpg Production India Up More Gas Stocks Have Started Arriving From Australia Canada
LPG किल्लत से निपटने के लिए भारत का प्लान-B तैयार, अब इन देशों से आ रही LPG की खेप
- Written By: अर्पित शुक्ला
LPG Crisis In India: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में एलपीजी संकट से निपटने के लिए सरकार कड़े कदम उटा रही है। इस बीच सरकार का प्लान-बी भी एक्टिव हो गया है।

LPG संकट (Image- Social Media)
LPG Shortage In India: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की किल्लत बढ़ गई है। इसका असर भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है और खासतौर पर एलपीजी को लेकर संकट गहराता नजर आ रहा है। हालांकि इन हालातों के बीच सरकार तुरंत एक्शन मोड में आ गई है और कई अहम फैसले लिए गए हैं।
सरकार ने देश में घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का प्लान-बी भी लागू कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों से एलएनजी-एलपीजी की अतिरिक्त खेपें भारत पहुंचने लगी हैं।
संकट के बीच बढ़ाया गया उत्पादन
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। एलपीजी और तेल की सप्लाई में रुकावट के कारण कई देशों में संकट गहरा गया है। भारत में बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के इस्तेमाल पर सख्ती दिखाई है और घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी भारतीय रिफाइनरियों ने एलपीजी के घरेलू उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
सरकार का प्लान-बी कैसे कर रहा काम?
एलपीजी संकट से निपटने के लिए सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे देशों से अतिरिक्त एलएनजी-एलपीजी मंगाने की रणनीति अपनाई है। एक सरकारी सूत्र के मुताबिक नॉर्वे समेत कई देशों से अतिरिक्त गैस कार्गो भारत आने शुरू हो गए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में कई बार अंतरराष्ट्रीय तनाव, जैसे टैरिफ विवाद या खाड़ी क्षेत्र में तनाव, के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का खतरा बना रहा है। ऐसे जोखिम को देखते हुए सरकार ने पहले ही गैस आयात के स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति अपनाई थी, जो मौजूदा संकट में मददगार साबित हो रही है।
भारत में गैस कहां-कहां से आती है?
भारत में एलएनजी की सबसे बड़ी आपूर्ति कतर से होती है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 42% है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, अंगोला और नाइजीरिया जैसे देशों से गैस आती है।एलपीजी आयात के मामले में भी खाड़ी देशों पर निर्भरता अधिक है। इसमें यूएई और कतर मिलकर कुल आयात का लगभग 62% से ज्यादा हिस्सा देते हैं। इनके बाद सऊदी अरब और कुवैत का स्थान आता है। वहीं हाल के वर्षों में अमेरिका भी एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बनकर उभरा है और 2026 में भारत की गैस आपूर्ति में लगभग 10% हिस्सेदारी रखता है।
जमाखोरी रोकने के लिए सख्ती
एलपीजी संकट का असर खासतौर पर रेस्टोरेंट और अन्य गैर-जरूरी व्यवसायों पर पड़ सकता है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। खबरों के मुताबिक कमर्शियल प्रतिष्ठानों में एलपीजी की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है।
यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, क्या कह रहे दुकानदार?
अधिकारियों का कहना है कि संकट के समय गैर-जरूरी व्यवसायों द्वारा गैस की जमाखोरी रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाए गए हैं, ताकि आम लोगों को घरेलू एलपीजी की कमी का सामना न करना पड़े।
Lpg production india up more gas stocks have started arriving from australia canada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














