16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी 'सत्ता की तिजोरी' की चाबी?

Chandrapur Municipal Corporation Election 2026: चंद्रपुर मनपा में 'सत्ता की तिजोरी' के लिए महासंग्राम! भाजपा और कांग्रेस के पास 8-8 सदस्य। 16 मार्च को अग्निपरीक्षा, वसंता देशमुख बनाम मनस्वी गिरहे।
High-voltage drama in Chandrapur Municipal Corporation Standing Committee election. Both BJP+ and Congress+ have 8 members each. Election scheduled for March 16.
चंद्रपुर महानगरपालिका (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Standing Committee Chairman Chandrapur: चंद्रपुर स्थानीय मनपा में स्टैंडिंग कमेटी सभापति पद के लिए 16 मार्च को चुनाव लिया जा रहा है। कुल 16 सदस्यीय इस कमेटी में दोनों दलों के पास एक समान सदस्य संख्या होने से सभापति पद हासिल करने के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के बीच रस्साकशी तय है। इस सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से वसंता देशमुख तथा भाजपा और उबाठा गठबंधन की तरफ से मनस्वी गिरहे का नाम सामने किया जा सकता है।

चंद्रपुर मनपा प्रशासन की ओर से दी जानकारी के अनुसार 16 मार्च को होने वाले स्टैंडिंग कमेटी सभापति चुनाव हेतु 11 तथा 12 मार्च को नामांकन फॉर्म वितरित किए जाएंगे, यह नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 मार्च होगी और जरूरत पड़ने पर सभापति पद के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि, कुल 16 सदस्यीय मनपा की स्टैंडिंग कमेटी में कांग्रेस के 7 तथा समर्थित जनविकास सेना का एक सदस्य मिलाकर कुल 8 सदस्य है, वही भाजपा के पास 6 तथा समर्थित दल उबाठा के पास 2 सदस्य मिलाकर कुल 8 ही सदस्य है। दोनों प्रमुख दलों के पास एक समान 8 सदस्य होने से इस चुनाव में रोचकता एवं उत्कंठा बढ़ गयी है।

दोनों दल कर रहे दावा

ज्ञात रहे कि, बहुमत हासिल किए बिना किसी तरह महापौर, उपमहापौर पदों पर कब्जा जमाने वाली भाजपा को अब आने वाले दिनों में होने जा रहे स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में पुनः एक बार अग्निपरीक्षा देना पड़ सकता है।

मनपा में किसी भी राजनीतिक दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं होने से तथा स्टैंडिंग कमेटी के लिए दोनों दलों के पास मनोनीत सदस्यों की संख्या एकसमान होने से मनपा में स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जा जमाने अब भाजपा और कांग्रेस गठबंधनों के बीच रस्साकशी होना तय है।

किसी भी मनपा में महापौर तथा उपमहापौर के अलावा स्टैंडिंग कमेटी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि, मनपा में जिसके पास स्टैंडिंग कमेटी होती है, उसी के पास असली पावर होती है, यूं कहें तो सत्ता के तिजोरी की चाबी होती है। यही कारण है कि, इस मनपा में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतना अब सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन के लिए बेहद प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com