- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Unemployment In Hingna Midc Factories Closed Warehouses Colleges Present
हिंगना में बढ़ी बेरोजगारों की फौज, कारखाने बंद, अब गोदामों और कॉलेजों का बना गढ़
- Written By: प्रिया जैस
Hingana MIDC News: नागपुर के हिंगना एमआईडीसी क्षेत्र में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है। अब काम-काज के लिए लोग बाहर जाने के लिए मजबूर हो गए है। लेकिन सरकार इस बारे में ध्यान नहीं दे रही है।

हिंगना एमआईडीसी (सौजन्य-नवभारत)
Hingana News: हिंगना एमआईडीसी के कुछ कारखाने बंद होने का सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से निरंतर जारी है। इन कारखानों की जगह नामचिन कंपनियों के शोरुम, गोडाऊन, होटल, कॉलेजों ने ले ली है। इसमें कारखानों की तुलना में सिर्फ 10 प्रतिशत बेरोजगारों को ही रोजगार मिल रहा है। इस वजह से परिसर के अधिकांश युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
‘बेरोजगारी’ हिंगना औद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। दिनों-दिन रोजगार की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। इसका मूल कारण है, हिंगना औद्योगिक परिसर की बड़ी-बड़ी कंपनियों का बंद होना। इसमें स्ट्रेच सायबर, फर्थ इंडिया, रविन्द्र स्टील, हरिगंगा महाराष्ट्र एंटीबायोटीक, फेकार वीआइपी कलकत्ता आयर्न जैसी कई कंपनिया हैं, जिसमें हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा था।
ऐसी कंपनियां 200 से ज्यादा है। कारखानों के बंद होने से बेरोजगार हुए स्थानीय नागरिक जहां काम मिले वहां करने को तैयार है, क्योंकि उन्हें दो वक्त की रोटी मिलनी चाहिए। कुछ बेरोजगारों ने फुटपाथ पर छोटी सी दुकान डालकर अपने परिवार पालन-पोषण करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
10 प्रतिशत लोगों को ही रोजगार
शासन ने किसानों की खेती की जमीन उद्योग शुरू करने के लिए ली थी, वह जमीन अन्य व्यवसाय के लिए इस्तेमाल की जा रही है। कंपनियों में जितने कामगार काम करते थे उनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों को ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है, क्योंकि गोडाउन तथा व्यवसायों में काम की कमी होने से मैन पावर कम लगता है। कंपनियों में कामगारों की हमेशा जरूरत होती थी।
पहले जैसा बनाने के लिए प्रयास जरूरी
हिंगना औद्योगिक परिसर को कुछ वर्ष पहले रोजगार का क्षेत्र माना जाता था। उस समय परिसर के सभी कारखाने चल रहे थे, पर अब हालात बदल गए हैं। बहुत सारी कंपनियां कभी भी बंद कर दी जाती हैं। कारखानदारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कारखाने में काम करने वाले मजदूर को आसमान गिरने जैसी हालत हो जाती है।
यह भी पढ़ें – नागपुर की 84000 ‘लाडकी बहनों’ को नहीं मिलेगा योजना का पैसा, जानें क्याें कटा नाम
हिंगना एमआईडीसी की हालत देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसके लिए स्थानिक जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार है। परिसर के कारखानों के जगहों पर बनने वाले, गोडाउन, शोरुम, कॉलेज आदि का विरोध आज तक किसी ने नहीं किया। हिंगना एमआईडीसी परिसर को पहले जैसे बनाने के लिए प्रयास करना जरुरी है।
सरकार उठाए ठोस कदम
कारखाना बंद करते समय कामगार उसके परिवार का पालन-पोषण कर सके इसलिए उसे अन्य जगह काम देना चाहिए। साथ ही कारखाना बंद करते समय कामगारों को उसका पीएफ जैसे पैसे दिलाने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
Unemployment in hingna midc factories closed warehouses colleges present
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













