-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Root Moves To 5th Position In List Of Batters With Most 150 Plus Scores In Tests
जो रूट ने 150 रन बनाते ही महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Joe Root: इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में शुमार जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 160 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ रूट ने 17वीं बार 150 से ज्यादा रन बनाया है।

जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Joe Root Moves To 5th Position: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए जो रूट ने 160 रनों की पारी खेली। यह ऑस्ट्रेलिया में अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रूट नेल 150 रन बनाते ही एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इससे पहले रूट ने शतक लगाकर रिकी पोंटिंग को टेस्ट क्रिकेट में शतकों की बराबरी कर ली है।
वहीं उन्होंने 150 रनों की पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रूट ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। महेला जयवर्धने ने अपने करियर के दौरान 16 बार 150 प्लस स्कोर बनाया था लेकिन अब रूट ने सोमवार को अपने करियर का 17वां 150 प्लस स्कोर बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम
टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा बार 150 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम है। 1989 से 2013 तक अपने 24 साल लंबे करियर में तेंदुलकर ने भारत के लिए कुल 200 टेस्ट मैच खेले और 51 शतक लगाए। इस दौरान उन्होंने 20 बार 150 रन का आंकड़ा पार किया, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ के लिए सबसे अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
मेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
यह भी पढ़ें: गर्दन पर रखा हाथ और फिर…सिडनी में माहौल हुआ गर्म, लाबुशेन से भिड़ गए बेन स्टोक्स; देखें VIDEO
तेंदुलकर के बाद इस सूची में वेस्ट इंडीज़ के ब्रायन लारा और श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने दोनों ने 19-19 बार 150+ रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के महान सर डॉन ब्रैडमैन 18 बार इस आंकड़े को पार कर पाए हैं।
टेस्ट में सबसे ज़्यादा 150 से ज़्यादा रन
| खिलाड़ी | देश | मैच | शतक | 150+ स्कोर | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 200 | 51 | 20 | 248* |
| ब्रायन लारा | वेस्ट इंडीज | 131 | 34 | 19 | 400* |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 134 | 38 | 19 | 319 |
| डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | 52 | 29 | 18 | 334 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 163* | 41* | 17 | 262 |
| माहेला जयवर्धने | श्रीलंका | 149 | 34 | 16 | 374 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 168 | 41 | 15 | 257 |
| जैक कैलिस | साउथ अफ्रीका | 166 | 45 | 14 | 224 |
| वीरेंद्र सेहवाग | भारत | 104 | 23 | 14 | 319 |
| स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 168 | 32 | 14 | 200 |
14,000 रन से महज 61 रन दूर जो रूट
इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए एक बड़ा मुक़ाम सामने है। यदि रूट मौजूदा मैच में कम से कम 61 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल, इस क्लब में सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। 14,000 टेस्ट रन का यह क्लब क्रिकेट के पारंपरिक फॉर्मेट में सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों में से एक है, जिसकी शुरुआत पहली बार 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट से हुई थी।
Joe root moves to 5th position in list of batters with most 150 plus scores in tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














