-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Surjagarh Notice To Pollution Control Board Challenge To Additional Excavation In High Court
सूरजागढ़ : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस, अतिरिक्त उत्खनन को हाई कोर्ट में चुनौती
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. सूरजागढ़ में अवैध उत्खनन का मामला हाल ही में हुए विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान विधानसभा में जमकर गरमाया. अब इसी मुद्दे को लेकर समरजीत चैटर्जी ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अतुल चांदूरकर और न्यायाधीश वृषाली जोशी ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभागीय अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए. उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, केंद्रीय कोयला व खान मंत्रालय के सचिव, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय सचिव, विशेषज्ञों की समिति के चेयरमैन, राज्य पर्यावरण मंत्रालय के प्रधान सचिव, जल विभाग के सहसंचालक को भी जवाब दायर करने के आदेश दिए. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. वैरागडे और केंद्र सरकार की ओर से एनएस देशपांडे ने पैरवी की.
उत्खनन करने वाली कंपनी को भी बनाया प्रतिवादी
याचिकाकर्ता की ओर से अर्जी दायर कर याचिका के कारण प्रभावित होने वाली कंपनी लायड्स मेटल एंड एनर्जी लि. को प्रतिवादी बनाने की अनुमति मांगी गई जिस पर सुनवाई कर अदालत ने प्रतिवादी बनाने की अनुमति प्रदान की. याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि उत्पादन क्षमता की तुलना में उक्त कंपनी को उससे अधिक 50 प्रतिशत उत्खनन करने की अनुमति केंद्र सरकार ने प्रदान की है. यह उत्खनन के लिए निर्धारित दिशानिर्देश और नियमों के विपरीत है. प्रशासन को इस संदर्भ में सचेत करते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया किंतु इसे दरकिनार कर अनुमति प्रदान की गई.
नियमों को ताक पर रखकर जनसुनवाई
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि उत्खनन के ऐसे प्रकल्प के पूर्व जनसुनवाई करना जरूरी है. इसके लिए पूरी प्रक्रिया तय है. यदि विस्तार भी करना हो तो इसके लिए नियमों के अनुसार जनसुनवाई होनी चाहिए किंतु नियमों के अनुसार जनसुनवाई नहीं होने के कारण उत्खनन की क्षमता का विस्तार करना गैरकानूनी हो रहा है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर अतिरिक्त उत्खनन होने के आरोप लगाए गए थे. समझौते के अनुसार लौह खनिज सर्वप्रथम विदर्भ के उद्योगों को देना है. वह भी वाजिब दामों पर उपलब्ध कराना है. अत: उत्खनन के लिए आवंटित की गई लीज के अनुसार लोह खनिज की बिक्री पर नियंत्रण रखने के आदेश कंपनी को देने का अनुरोध अदालत से किया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा चुनाव के 10 साल बाद जीत पर लगा ग्रहण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर क्यों लगाई रोक?
लाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
रिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Surjagarh notice to pollution control board challenge to additional excavation in high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














