- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Arif Masood Refuses Vande Mataram Amit Shah Parliament Controversy Latest News
‘वंदे मातरम् नहीं गा पाऊंगा’, अमित शाह के नाम लेने पर कांग्रेस विधायक का तीखा पलटवार
देश की राजनीति में इस समय यदि दूसरे नंबर की कोई चर्चा बनी है तो वो वंदे मातरम् को लेकर है। जिसका संसन में गृह मंत्री Amit Shah ने भी नाम लेकर कुछ नेताओं का जिक्र किया। अब इस मसले पर घमासान मचा हुआ है।
- Written By: सौरभ शर्मा

अमित शाह के नाम लेने पर कांग्रेस विधायक का तीखा पलटवार (फोटो- सोशल मीडिया)
Congress Leader Controversial Remark on Vande Mataram: संसद से उठी ‘वंदे मातरम्’ की गूंज अब सड़क पर सियासी तूफान बन गई है। भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह वंदे मातरम् नहीं गाएंगे। यह बयान तब आया है जब गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उन लोगों का नाम लिया था जिन्होंने राष्ट्रगीत गाने से इनकार किया था। मसूद के इस बेबाक बयान ने मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है।
दरअसल, दो दिन पहले लोकसभा में एक बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने उन नेताओं की एक सूची पढ़ी थी जिन्होंने अतीत में वंदे मातरम् गाने से मना किया था। इस लिस्ट में आरिफ मसूद का नाम भी प्रमुखता से शामिल था। संसद में अपना नाम गूंजने के बाद जब मीडिया ने मसूद से सवाल किया तो उन्होंने बिना किसी डर या झिझक के अपनी पुरानी बात दोहराई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में कई गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि चर्चा सिर्फ एक गाने पर हो रही है।
असली मुद्दों से भटकाने का खेल
मसूद ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मैं वंदे मातरम् नहीं गा पाऊंगा, यह मेरा फैसला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जानबूझकर भावनात्मक मुद्दों को हवा दे रही है। विधायक ने कहा कि आज देश में इंडिगो की फ्लाइट्स बंद पड़ी हैं जिससे हजारों यात्री परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, वे लाइनों में लगे हैं और नौजवानों के बीच बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाय संसद का कीमती समय वंदे मातरम् पर बहस करने में बर्बाद किया जा रहा है, जो बेहद चिंता और अफसोस की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर की संपत्ति पर उठा सवाल, यहां जानिए कितने मालामाल हैं बाबा महाकाल
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
निशानेबाज: कांग्रेस का धंधा हुआ मंदा, BJP को भारी चुनावी चंदा
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
यह भी पढ़ें: ‘3 बार वोट नहीं दिया तो हमेशा के लिए काट दें नाम’, संसद में हनुमान बेनीवाल की इस मांग से खलबली
पूर्वजों की कुर्बानी और सियासी तंज
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जज्बाती होकर कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके पूर्वजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजों से लोहा लिया था और गोलियां खाई थीं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि आज वो लोग वंदे मातरम् की बात कर रहे हैं, जिनका आजादी के संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं था। उनके मुंह पर तब वंदे मातरम् नहीं था जब हमारे पूर्वज झंडा लेकर खड़े थे। मसूद के इस बयान के बाद भाजपा ने उन पर राष्ट्रगीत के अनादर का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस इसे निजी स्वतंत्रता का मामला बता रही है।
Arif masood refuses vande mataram amit shah parliament controversy latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMपालघर के बोईसर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप, 2600 लोगों को सुरक्षित निकाला
Mar 03, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














