-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Utility News »
- Haryana Government Released Rs 116 Crore In 53821 Farmers Check Full Details
इस राज्य के 53821 किसानों की मौज, सरकार ने खाते में भेजे 116 करोड़ रुपये; चेक करें पूरी डिटेल
- Written By: मनोज आर्या
Farmers Crop Damage Compensation: अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप किसान कॉल सेंटर पर 1800-180-2117 या 1800-180-2060 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

किसानों की मौज, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Haryana Government Relief Fund For Farmers: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये खाते में आने के बाद अब प्रदेश के 53,821 किसानों को फिर से पैसा मिलने जा रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ी राहत देते हुए 116 करोड़ 15 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है। यह पैसा फसल नुकसान की भरपाई के लिए दिया जा रहा है। अगस्त से सितंबर तक हरियाणा में हुई भारी बारिश के चलते फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसी के चलते मुआवजा राशि जारी की गई है।
किसानों के लिए मुआवजे की राशि जारी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख रुपये, कपास के लिए 27 करोड़ 43 लाख रुपये, धान के लिए 22 करोड़ 91 लाख रुपये और गवार के लिए 14 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि शामिल है।
किसानों के खाते में कब तक आएगा पैसा?
सरकार के मुताबिक राशि को जारी कर दिया गया है और किसानों के खाते में तत्काल प्रभाव से पैसा भेजा जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर सभी लाभार्थी किसानों के खाते में पैसा चला जाएगा। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले अगस्त-सितंबर में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर तक खुला रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
LIVE: खरीफ़-फसल खराबे का मुआवज़ा वितरण (चंडीगढ़) https://t.co/teQoomOkfK — Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 10, 2025
आपके खाते में कितना पैसा डालेगी सरकार?
प्रशासन के मुताबिक, जिन किसानों की फसल का नुकसान 50 से 75 फीसदी तक हुआ है, उन्हें सरकार की ओर से 12000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक का मुआवजा मिलता है। इसके अलावा जिन किसानों की फसल को 75 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें 15000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा दिया जा रहा है। मान लीजिए आपने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 3 हेक्टेयर फसल खराबे के लिए आवेदन किया है और आपका नुकसान 75 फीसदी से ज्यादा हुआ है तो खाते में 45000 रुपये आएंगे।
किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया था कि फसल नुकसान के मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिन किसानों ने तय समयसीमा में पोर्टल पर कागज जमा नहीं कराए हैं, उनके खाते में पैसा नहीं आएगा। खरीफ सीजन-2025 की फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 5 लाख 29 हजार 199 किसानों ने 31 लाख एकड़ क्षेत्र का रजिस्ट्रेशन करवाया था। वेरिफिकेशन के बाद 53 हजार 821 किसानों का 1 लाख 20 हजार 380 एकड़ कृषि क्षेत्र क्षतिग्रस्त पाया गया।
ये भी पढ़ें: सरकार ने बनाया दबाव, तो हरकत में आई इंडिगो; अब यात्रियों को देगी 10,000 रुपये का मुआवजा
खाते में नहीं आया पैसा, तो कहां करें शिकायत?
अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप किसान कॉल सेंटर पर 1800-180-2117 या 1800-180-2060 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा क्षतिपूर्ति पोर्टल या मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाकर लॉगिन करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Haryana government released rs 116 crore in 53821 farmers check full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
Jun 20, 2026 | 07:06 PM‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
Jun 20, 2026 | 07:02 PMमंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
Jun 20, 2026 | 07:00 PMयूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी
Jun 20, 2026 | 06:54 PM‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
Jun 20, 2026 | 06:52 PMअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Jun 20, 2026 | 06:51 PMस्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
Jun 20, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














