-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Nagpur Rejects Ms Enterprises Petition Mahagenco Tender Dispute
कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur High Court Mahagenco Tender: महाजेनको टेंडर विवाद में हाई कोर्ट ने एमएस एंटरप्राइजेज की याचिका की खारिज। कोराडी मामले में तकनीकी विशेषज्ञता का हवाला देकर हस्तक्षेप से इनकार।

कोराडी पावर प्लांट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Koradi Power Plant Tender Dispute: ‘वैगन ट्रिप्लर ड्राइव’ के लिए हाईड्रोलिक पंपों की डिजाइन और निर्माण के अनुभव को पूरा नहीं करने के बावजूद कंपनी को योग्य करार दिए जाने तथा महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) द्वारा हाईड्रोलिक पंपों की खरीद के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए एमएस एंटरप्राइजेज ने याचिका दायर की।
इस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने टेंडर प्रक्रिया में प्रतिवादी को पात्र घोषित करने में कोई त्रुटि नहीं होने का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता की अधि। आरएस सिरपुरकर ने पैरवी की।
टेंडर की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं
‘वैगन ट्रिप्लर ड्राइव’ के लिए हाईड्रोलिक पंपों की खरीद के लिए जारी निविदा में याचिकाकर्ता एमएस एंटरप्राइजेज ‘L2’ (दूसरी सबसे कम बोली लगाने वाला) था, जबकि प्रतिवादी संख्या 2 को ‘L1’ (सबसे कम बोली लगाने वाला) घोषित किया गया था। याचिकाकर्ता ने प्रतिवादी संख्या 2 की पात्रता को इस आधार पर चुनौती दी थी कि वह टेंडर की अनिवार्य शर्तों, विशेष रूप से डिजाइन और निर्माण के अनुभव को पूरा नहीं करता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
याचिकाकर्ता के वकील आरएस सिरपुरकर ने तर्क दिया कि टेंडर की धारा V के तहत निर्धारित प्रारूप में जानकारी देना अनिवार्य था लेकिन प्रतिवादी संख्या 2 ने खुद को निर्माता बताते हुए तकनीकी विशिष्टताओं में लागू नहींलिखा था जो कि नियमों का उल्लंघन है।
अदालत तकनीकी मामलों की विशेषज्ञ नहीं
दूसरी ओर महाजेनको के वकील एडी मोहगांवकर ने कहा कि प्रतिवादी संख्या 2 के पास नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी प्रमाणपत्र है जो उसे हाईड्रोलिक पंपों के निर्माता के रूप में प्रमाणित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उसे पंपों का निर्माता न भी माना जाए तो भी वह हाईड्रोलिक मोटर बनाता है जिसे समान उपकरण माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें – स्मार्ट TOD मीटर का कमाल: 100 यूनिट पर सीधे ₹91 की बचत! अब मोबाइल ऐप पर हर घंटे देख सकेंगे बिजली की खपत
दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि वह तकनीकी मामलों में विशेषज्ञ नहीं है कि यह तय करे कि हाईड्रोलिक पंप और मोटर एक समान है या नहीं। हालांकि रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों और महाजेनको द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर अदालत ने प्रतिवादी संख्या 2 को पात्र माना।
दिलचस्प बात यह है कि अदालत ने यह भी पाया कि स्वयं याचिकाकर्ता (एमएस एंटरप्राइजेज) भी निर्माता नहीं है बल्कि केवल एक आपूर्तिकर्ता है, इसलिए वह भी टेंडर की क्लॉज 2.1(a) की शर्तों को पूरी तरह पूरा नहीं करता है। इन तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
High court nagpur rejects ms enterprises petition mahagenco tender dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Jul 07, 2026 | 05:02 PMLord Ganesha : घर में पंचमुखी गणेश की प्रतिमा रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Jul 07, 2026 | 05:01 PM2020 दिल्ली दंगा साजिश मामला: अतहर खान की बेल खारिज, कोर्ट ने बताई बड़ी वजह
Jul 07, 2026 | 04:59 PMNothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Jul 07, 2026 | 04:58 PMठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
Jul 07, 2026 | 04:52 PMLock Upp 2: ’50 अफेयर भी हो तो…’ सुनीता आहूजा के बयान पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के फैंस भड़के
Jul 07, 2026 | 04:49 PMमुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
Jul 07, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














