- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Mahagenco Trainee Stipend Irregularity Nagpur Highcourt Notice
महाजेनको ट्रेनी मानदेय घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, नागपुर खंडपीठ ने शीर्ष अधिकारियों को दिया नोटिस
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: महाजेनको प्रशिक्षुओं के मानदेय में अनियमितता के आरोप पर हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किए और 24 दिसंबर तक जवाब मांगा।

चंद्रपुर बिजली उत्पादन यूनिट (सोर्स: सोशल मीडिया)
MAHAGENCO Trainee Stipend Case: महाराष्ट्र बिजली उत्पादन कंपनी के तहत काम कर रहे प्रशिक्षुओं के मानदेय में अनियमितता के आरोप में उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने महाजेनको के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायालय ने इस मामले में जिन्हें नोटिस जारी किए है, उनमें महाजेनको के प्रबंध निदेशक, राज्य सूचना आयुक्त और राज्य के मुख्य सचिव का समावेश है।
इन अधिकारियों को प्रशिक्षुओं के मानदेय में कथित अनियमितता पर 24 दिसंबर तक अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने यह निर्देश राष्ट्रीय मानवाधिकार संसाधन विकास संस्थान के ग्रामीण अध्यक्ष अधि। शेखर जनबंधु तथा अधि। अश्विन इंगोले द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए।
क्या है याचिकाकर्ता का आराेप?
याचिकाकर्ता ने दायर याचिका में यह आरोप लगाया है कि, चंद्रपुर ताप बिजलीघर में कार्यरत परियोजना पीड़ितों को पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से उन्नत कुशल प्रशिक्षुओं की हैसियत से काम दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
स्वगणना व गृहभेंट में भागीदारी निभाएं, अमरावती संभागीय आयुक्त ने नागरिकों से की अपील
याचिकाकर्ता ने सूचना अधिकार कानून के तहत इस मामले की जानकारी महाजेनको से मांगी थी, उन्होंने जानकारी मांगी थी कि चंद्रपुर, कोराडी, खापरखेड़ा जैसे ताप बिजलीघरों में कार्यरत परियोजना पीड़ितों को दिए गए मानदेय की ऑडिट कॉपी दी जाए।
जानकारी देने से किया इनकार
याचिकाकर्ता का कहना है कि महाजेनको के प्रकाशगढ़ मुंबई स्थित मुख्यालय के जनसूचना अधिकारी और वरिष्ठ महाप्रबंधक (एचई) के साथ-साथ चंद्रपुर ताप विद्युत केंद्र के जनसूचना अधिकारी ने उन्हें यह जानकारी देने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह का वादा होगा पूरा! 15 फरवरी 2026 तक हथियार डालेंगे सभी नक्सली, 3 राज्यों को लिखा पत्र
इस संदर्भ में अपील किए जाने के बाद राज्य सूचना आयोग ने 4 अक्टूबर 2024 को एक आदेश जारी कर चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के लोक सूचना अधिकारी और प्रथम अपील अधिकारी को पहली सुनवाई में ही तुरंत जानकारी देने का आदेश दिया था।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि ताप बिजलीघरों में स्किल्ड ट्रेनी के तौर पर कार्यरत प्रकल्प पीड़ितों को दिए जाने वाले मानदेय में बड़े पैमाने पर अनियमितता का संदेह है। उच्च न्यायालय नागपुर खंडपीठ के न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने इस याचिका पर सुनवाई के दौरान मामले में महाजेनको के वरिष्ठ अधिकारियों से 24 दिसंबर तक जवाब मांगा है।
Mahagenco trainee stipend irregularity nagpur highcourt notice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














