Lock Upp 2: '50 अफेयर भी हो तो…' सुनीता आहूजा के बयान पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के फैंस भड़के

Lock Upp 2 Controversy: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो लॉक अप 2 में अपनी शादी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पति के कई अफेयर होने पर भी वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी।
Sunita Ahuja Lock Upp 2
गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunita Ahuja Lock Upp 2: फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। हाल ही में फेमस रियलिटी शो के मंच पर सुनीता ने अपने शादीशुदा जीवन को लेकर एक ऐसा बेबाक और हैरान कर देने वाला बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक हलचल मचा दी है।

आमतौर पर फिल्मी सितारे अपने पर्सनल रिलेशन को लेकर चुप्पी साधे रहते हैं, लेकिन सुनीता ने कैमरे के सामने आकर अपने दिल की बात इस तरह रखी कि शो के मेजबान भी दंग रह गए। उनके इस बयान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने फैसलों को लेकर कितनी मुखर हैं।

लॉक अप 2 के स्टेज पर पुराना दर्द आया बाहर

यह पूरा किस्सा नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप 2 सच या सजा' के दौरान सामने आया। इस शो को फेमस कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जब सुनीता के कुछ पुराने बयानों और पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत शुरू की, तो माहौल अचानक गरमा गया।

शिल्पा की बातें सुनकर सुनीता का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखनी शुरू कर दी। सुनीती ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को दूसरों के जीवन पर अपनी राय बनाने से पहले उनके हालात को समझना चाहिए।

चाहे 50 महिलाओं से संबंध हों रिश्ता कभी नहीं टूटेगा

शो के दौरान सुनीता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और वह जिस दौर से गुजरी हैं, उसे केवल वही जानती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में एलान किया कि गोविंदा उनके पति हैं और चाहे उनके 10 या 50 महिलाओं के साथ संबंध क्यों न हों, वह उन्हें अपनी आखिरी सांस तक प्यार करेंगी और कभी छोड़कर नहीं जाएंगी।

इस बातचीत के बाद सुनीता आहूजा ने शो के एक अन्य कंटेस्टेंट राम कपूर से भी शिल्पा शिंदे की शिकायत की। उन्होंने बेहद कड़े लहजे में कहा कि उनकी फैमिली के आंतरिक मामलों में बोलने का हक किसी को नहीं है और वह अपनी मर्जी के मुताबिक ही अपनी जिंदगी जिएंगी।

साल 2022 में आए लॉक अप के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारुकी इसके विजेता बने थे। इस बार शो का दूसरा सीजन 6 हफ्तों के सफर के साथ नए अंदाज में लौटा है, जिसमें 14 प्रतियोगियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com