- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ambedkar Education Philosophy National Discussion Nagpur University
डॉ. आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर राष्ट्रीय चर्चा, नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरचेयर कार्यक्रम
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur University: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर नागपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चर्चा आयोजित की गई, जिसमें समानता और सुधार पर विचार हुए।

बाबासाहब आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर राष्ट्रीय चर्चा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा का इतिहास और दलितों, आदिवासियों एवं महिलाओं की मुक्ति’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय इंटरचेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अध्ययन विभाग और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (अभिमत) विश्वविद्यालय, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. अविनाश फुलझेले ने कार्यकारी कुलपति डॉ. माधवी खोड़े-चावरे के मार्गदर्शन में की। उद्घाटन सत्र में जेएनयू, नई दिल्ली के प्रोफेसर सुरेश बाबू मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित थे। सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विभागाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश
अपने उद्घाटन भाषण में प्रो. सुरेश बाबू ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आंबेडकर के छात्र जीवन के अनुभवों, जॉन डेवी के साथ उनके बौद्धिक संबंधों और मनोविज्ञान से सामाजिक मनोविज्ञान तक की उनकी विचार यात्रा का विश्लेषण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अविनाश फुलझेले ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा के साथ-साथ ‘शीला’ (अच्छे आचरण) को भी समान रूप से महत्व दिया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि नैतिकता और व्यवहार में सुधार का भी माध्यम है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कलमना APMC के ‘राष्ट्रीय दर्जे’ का रास्ता साफ! सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ दायर याचिका खारिज
नागपुर में नए डीसीपी दीपक अग्रवाल का ‘एक्शन प्लान’; क्राइम ब्रांच ने 5 दिन में की 31 बड़ी कार्रवाइयां
अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
ये भी पढ़े: डेढ़ लाख में कैसे साकार होगा घरकुल, घरकुल लाभार्थियों के सामने निर्माण हुआ प्रश्न
शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता सावरकर ने किया, जबकि डॉ. गौतम कांबले ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके बाद हुई पैनल चर्चा में मयूर कुडुपड़े, मोनालिसा बेहरा और डॉ. लक्ष्म वेंकटरमन ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. रमेश शंभरकर, डॉ. मंगेश जुनघरे, डॉ. मोहन वानखेड़े, डॉ. सरोज डांगे, सहायक प्रोफेसर हेमांगी कडलक, सहित एम.ए. के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Ambedkar education philosophy national discussion nagpur university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: मकर राशि वालों को मिलेगी कानूनी राहत, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का भाग्यफल
Jun 12, 2026 | 12:15 AMदिग्विजय सिंह पर बरसे इंदौर महापौर, बोले- “लगता है उन्हें पाकिस्तान का संविधान ज्यादा पसंद है”
Jun 11, 2026 | 11:22 PMMSME, निवेश और रोजगार पर फोकस: PM MODI ने नीति आयोग की बैठक में युवाओं के कौशल विकास पर जोर देने का दिया सुझाव
Jun 11, 2026 | 11:20 PMखाद की कालाबाजारी पकड़वाओ और सीधे ₹1,000 का इनाम पाओ; मध्य प्रदेश सरकार की नई ‘इंसेंटिव स्कीम’ लॉन्च
Jun 11, 2026 | 11:15 PMहीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 11, 2026 | 11:08 PMAir India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Jun 11, 2026 | 11:04 PMब्रिक्स कृषि सम्मेलन: विदेशी मेहमानों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया भव्य रात्रि भोज
Jun 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














