बीएमसी चुनावों के लिए कांग्रेस में इच्छुकों की बाढ़, दो दिनों में 450 से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन

BMC Elections: मुंबई महापौर पद के लिए कांग्रेस में उत्साह, दो दिनों में 450 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। उत्तर मध्य और उत्तर पश्चिम मुंबई में अधिक प्रत्याशियों का रुझान।
BMC Election Congress
बीएमसी चुनावों के लिए कांग्रेस में इच्छुकों की बाढ़, दो दिनों में 450 से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: मुंबई महानगर पालिका में अपना महापौर बैठाने के लिए इस बार कांग्रेस पार्टी भी कमर कस के तैयारियों में जुटी है. इसी पृष्ठभूमि में पार्टी के अनुकूल सीटों तथा जीतने योग्य उम्मीदवारों पर मंथन किया जा रहा है. पार्टी ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिया है.

मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चंद्र राजहंस ने बताया कि कार्यकर्ताओं में मुंबई मनपा चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है. उम्मीदवारों का भारी प्रतिसाद मिल रहा है. महज पिछले दो दिनों में 450 से ज़्यादा इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

राजहंस ने बताया कि वैसे तो मुंबई की सभी सीटों पर कई इच्छुकों के आवेदन आए हैं लेकिन उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर पश्चिम मुंबई में कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजहंस ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.