अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर, BARTI और MCED द्वारा प्रशिक्षण

BARTI and MCED: बार्टी तथा एमसीईडी के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए एक माह का निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर
अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola News: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (बार्टी) तथा महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र (एमसीईडी) के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए एक माह का निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से शुरू होकर 29 नवंबर 2025 तक चलेगा।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसूचित जाति के नवउद्यमियों को व्यवसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वयं का उद्योग या स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। यह प्रशिक्षण अनिवासी स्वरूप का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को उद्यमिता व्यक्तित्व विकास, विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग की संभावनाएं, उद्योग चयन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण में उद्योग स्थापना एवं प्रबंधन, बाजार अध्ययन, संबंधित कानूनी प्रक्रियाएं, उद्योग आधार पंजीकरण, सरकारी ऋण योजनाएं, उत्पादन लागत, लेखा प्रणाली, प्रोजेक्ट रिपोर्ट निर्माण, सफल उद्यमियों के अनुभव, उद्योगों की प्रत्यक्ष भेंट, डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

साक्षात्कार लेकर प्रशिक्षणार्थियों का चयन

इच्छुक उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक जिला उद्योग केंद्र, शुक्ल सदन, दुर्गा चौक, अकोला में उपस्थित होना होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से साक्षात्कार लेकर प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़े:

अधिक जानकारी के लिए प्रसन्न रत्नपारखी, प्रकल्प अधिकारी, एमसीईडी तथा विजय बेदरकर, प्रकल्प अधिकारी, बार्टी, अकोला से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी विभागीय अधिकारी किशोर अंभोरे और उद्योग महाव्यवस्थापक संतोष बनसोड ने एक पत्रक के माध्यम से दी है।