'झूठा है वो, कुछ भी बोलते हैं', चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर चलाया 'चुनावी ब्रह्मास्त्र'- VIDEO

Bihar Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन द्वारा जारी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में क्या हर्ज है?

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन द्वारा जारी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब आप सत्ता में नहीं आने वाले हैं और आपके पास अपने वादों को पूरा करने की कोई जिम्मेदारी नहीं है, तो झूठ बोलने में क्या हर्ज है? चिराग पासवान ने कहा कि शुक्र कीजिए कि उन्होंने एक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी बोली है। अगर ये लोग झूठ बोलने पर जाएं, तो परिवार के सभी लोगों को सरकार नौकरी बोल दें। इस तरह से बिहार के सभी 14 करोड़ लोगों के लिए सरकार नौकरी की घोषणा कर दी जाएगी। बहरहाल, बिहार के लोगों में इतना विवेक और बुद्धि होती है कि वे जानते कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच। कोई उनसे पूछे कि इतना राजस्व कहां से आएगा और बिना राजस्व के ये घोषणाएं कैसे पूरी होंगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com