-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ganeshotsav Accident Young Man Dies Due To Electric Shock In Ganesh Immersion Procession 5 Injured
मुंबई गणेशोत्सव में मातम: विसर्जन ट्रॉली हाई-टेंशन तार से टकराई, 1 श्रद्धालु की मौत, 5 झुलसे
- Written By: सोनाली चावरे
Ganesh Visarjan 2025: मुंबई के साकीनाका में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। प्रशासन पर सुरक्षा लापरवाही के आरोप लग रहे है।

मुंबई में करंट लगने से युवक की मौत (pic credit; social media)
Mumbai Ganeshotsav accident: गणेशोत्सव के उत्साह के बीच मुंबई में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। साकीनाका के खैरानी रोड पर गणपति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 36 वर्षीय बिनू सुकुमारन कुमार की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रॉली ऊंचे वोल्टेज की बिजली तार के संपर्क में आ गई। अचानक तेज आवाज और चिंगारी निकली और कुछ ही सेकंड में ट्रॉली में खड़े लोग करंट की चपेट में आ गए। लोगों की खुशी चीख-पुकार में बदल गई और भगदड़ मच गई। आसपास के लोग घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बिनू सुकुमारन को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी पांच का इलाज जारी है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया। परिवारजन और स्थानीय लोग गुस्से और दुख में हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार प्रशासन को ढीली और खतरनाक बिजली लाइनों के बारे में जानकारी दी जाती है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी धार्मिक भीड़ के दौरान बिजली विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए।
सम्बंधित ख़बरें
ई-कचरे की राजधानी बनती मुंबई! प्रबंधन के लिए BMC लाएगी नीति, पार्षद तेजिंदरसिंह के प्रस्ताव को मंजूरी
SRA योजना में 500 बोगस निवासियों के नाम शामिल करने का आरोप, विधायक संजय केलकर ने दी FIR दर्ज कराने की चेतावनी
आषाढ़ी एकादशी पर मध्य रेल चलाएगी 2 विशेष ट्रेनें, दादर से पंढरपुर के बीच मिलेगी सुविधा; देखें शेड्यूल
ठाणे जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिलाधिकारी डॉ. पांचाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
इसे भी पढ़ें- नांदेड गणेश विसर्जन में हादसा: आसना नदी में दो युवकों की डूबने से मौत, एक लापता
मुंबई पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह ट्रॉली का हाई-टेंशन वायर से संपर्क होना है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों का पूरा इलाज कराया जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
गणेशोत्सव जैसे खुशी और आस्था के मौके पर हुआ यह हादसा पूरे शहर को हिला गया है। त्योहार के जश्न में उमड़ी भीड़ अब सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल उठा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली तारों की नियमित जांच, विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा निरीक्षण और भीड़ प्रबंधन बेहद जरूरी है।
अब जबकि शहर में गणेशोत्सव का माहौल चरम पर है, यह हादसा एक बड़ा सबक छोड़ गया है कि उत्सव मनाने के साथ सुरक्षा को नज़रअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है।
Mumbai ganeshotsav accident young man dies due to electric shock in ganesh immersion procession 5 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी संभालते ही एक्शन में आए एंडी बर्नहैम, नेताओं को लेकर दिया सख्त बयान, बोले- बेहतर की उम्मीद- VIDEO
Jul 20, 2026 | 09:19 PMई-कचरे की राजधानी बनती मुंबई! प्रबंधन के लिए BMC लाएगी नीति, पार्षद तेजिंदरसिंह के प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 20, 2026 | 09:02 PMसागर: उल्दान बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों का धरना, मुआवजा और पुनर्वास की मांग
Jul 20, 2026 | 08:56 PME20 से इंजन खराब होता है? सरकार ने दिया जवाब, केंद्रीय मंत्री ने संसद में एथेनॉल पर रखे आंकड़े
Jul 20, 2026 | 08:51 PMSRA योजना में 500 बोगस निवासियों के नाम शामिल करने का आरोप, विधायक संजय केलकर ने दी FIR दर्ज कराने की चेतावनी
Jul 20, 2026 | 08:48 PMबिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026 | 08:48 PMइंदौर में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट रख वसूल रहा था मोटी रकम; संचालक गिरफ्तार
Jul 20, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM












