-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mira Road Auto Driver Traces 17 Year Girl Detail After Online Payment Offer To Meet In Garden
लड़की का ऑटो ड्राइवर को ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ा भारी! मोबाइल पर आने लगे धड़ाधड़ मैसेज, जानें मामला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mira Road Staking News: मुंबई में मीरा रोड इलाके में एक नाबालिग लड़की ने राइड के बाद ऑटो चालक को ऑनलाइन जीपे से पेमेंट किया। कुछ देर तक सबकुछ ठीक रहा फिर ऑटो चालक ने मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

सांकेतिक तस्वीर
Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में लड़कियों और महिलाओं को सावधान करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 साल की एक लड़की ने एक रिक्शा चालक को GPay से भुगतान किया। शुरू में सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन बाद में ऑटो चालक ने उस लड़की की जानकारी निकाल ली। वह न सिर्फ उसके घर तक पहुँच गया बल्कि उसे मैसेज भी भेजने लगा। स्थानीय मीडिया में इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग रिक्शा चालक से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन पेमेंट के ज़रिए निजी जानकारी तक पहुँचे जाने के खतरे को फिर से उजागर किया है।
कैसे हुआ पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की 23 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे कनकिया रोड से इस रिक्शा ड्राइवर के ऑटो में बैठी थी। इस बार उसने ड्राइवर को GPay से किराया चुकाया। शुरू में सब सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद यह राइड उसके लिए परेशानी का कारण बन गई। इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट के मुताबिक, पैसे मिलते ही ड्राइवर ने लड़की को GPay पर अजीब मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद वह लड़की का इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल तक ढूंढने में सफल हो गया।
गार्डन में मिलने का मैसेज
मामला यहीं नहीं रुका, उसने उसे पास के एक गार्डन में मिलने का मैसेज भी भेजा। लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन ड्राइवर लगातार मैसेज करता रहा। अगले दिन, 24 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे, उसे पूनम गार्डन में उसकी बिल्डिंग के बाहर देखा गया। लड़की के दोस्तों ने चैट के माध्यम से उसे जवाब देने का नाटक किया ताकि यह पुष्टि हो सके कि वही व्यक्ति ड्राइवर है। वह एक बार मिलने की जिद करता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तय समय पर होंगे इलेक्शन
अगले दिन जब ड्राइवर फिर वहाँ पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी सामने आया है कि लड़की के परिवार ने अब तक इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है।
Mira road auto driver traces 17 year girl detail after online payment offer to meet in garden
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: ट्रंप का अगला टारगेट मोजतबा खामेनेई, अमेरिका ने 170 ठिकानों पर की भीषण बमबारी
Jul 10, 2026 | 07:05 AMभंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














