845 दिन जेल, अब ‘डेथ सेल’ में इमरान! बेटा मांग रहा जीवित होने का सबूत, अब क्या करेंगे शहबाज-मुनीर?

Imran Khan Solitary Confinement: इमरान खान की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. बेटे कासिम ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को डेथ सेल में रखा गया है और परिवार को 6 हफ्तों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा।
Imran Khan's son demands proof of his survival, and what will Shahbaz and Munir do now?
इमरान खान के बेटे ने लगाया गंभीर आरोप, (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Imran Khan Health News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं। यह विवाद उस समय और तेज़ हो गया जब उनके बेटे कासिम खान ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए पिता की हालत पर गहरी चिंता जताई।

कासिम खान ने लिखा कि उनके पिता को 845 दिनों से जेल में रखा गया है, और पिछले छह हफ्तों से उन्हें 'डेथ सेल' में एकांत में रखा गया है, जहां किसी प्रकार की पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश होने के बावजूद इमरान खान की बहनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। “न कोई फोन कॉल, न कोई मुलाक़ात, न ही उनके जीवित होने का कोई प्रमाण हम दोनों भाइयों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

पूरी तरह से ब्लैकआउट

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा यह “पूरी तरह से ब्लैकआउट” किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई ऐसी कार्रवाई है जो इमरान खान की वास्तविक स्थिति छिपाने के लिए की जा रही है। कासिम ने यह भी कहा कि इस अमानवीय स्थिति के हर परिणाम के लिए पाकिस्तानी सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कासिम खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, मानवाधिकार संगठनों और वैश्विक लोकतांत्रिक शक्तियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इमरान खान के जीवित होने का सबूत मांगना चाहिए, अदालत के आदेशों को लागू करवाना चाहिए और इस कथित ‘एकांत कैद’ को तुरंत खत्म करवाना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने इमरान खान की रिहाई की भी मांग की, जिन्हें उनके अनुसार “राजनीतिक कारणों से जेल में रखा गया है।”

कई तरह की अफवाहों फैलना शुरू

इस बीच, पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से तरह-तरह की अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है।

हालांकि, अदियाला जेल प्रशासन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए बयान दिया है कि इमरान खान बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें कहीं शिफ्ट नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते कुछ जानकारी साझा नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com