-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Mnp Voter List Controversy 2025
छत्रपति संभाजीनगर में मतदाता सूची पर बवाल, हजारों वोटरों के प्रभाग बदले, 237 आपत्तियां दर्ज
- Written By: आकाश मसने
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गलत प्रभाग स्थानांतरण से विवाद बढ़ा। हजारों मतदाता गलत जगह दर्ज, 237 आपत्तियां दायर, जांच व सुधार का आश्वासन दिया गया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची विवाद में फंस गई है। प्रभाग विभाजन के नाम पर प्रशासन ने सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों मतदाताओं को गलत प्रभागों में स्थानांतरित करने का आरोप उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने लगाया है। इससे मतदाताओं में कड़ी नाराजगी व्याप्त है।
यही कारण है कि आपत्तियां दर्ज कराने वालों की संख्या बढ़कर अब 237 तक पहुंच चुकी है। यही नहीं, आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना से भी बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता। राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि विधानसभा की मतदाता सूची ही मनपा चुनाव के लिए अपनाई जाए।
इसके लिए 1 जुलाई को आधार तिथि मानते हुए प्रभागवार प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने कहा गया था। नागरिकों का आरोप है कि जमीनी स्तर पर सत्यापन किए बगैर ही महज कागजों पर विभाजन किया गया। नतीजतन, बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
शहर में प्रभागवार हुईं बड़ी गड़बड़ियां
प्रभाग 21 व प्रभाग 20 के 2,200 मतदाता स्थानांतरित हुए है। प्रभाग 9 व प्रभाग 10 के करीब 3,700 मतदाताओं का बदलाव, मुकुंदवाड़ी क्षेत्र के 1,460 मतदाता रेलवे लाइन के किनारे वाले भाग में दर्शाए गए है। प्रभाग 24 के मतदाता प्रभाग 26 में, प्रभाग 18 के कुछ मतदाता प्रभाग 28 में उम्मीदवारों का आरोप है कि ऐसी गड़बड़ियां लगभग कई प्रभागों में हुई है।
कई लोगों ने कहा कि यह 50-100 मतदाताओं की गलती नहीं, बल्कि डेढ़ से 3,000 मतदाताओं की हेरोफरी की गई है। मतदाता सूची तैयार करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर मनपा को दो बार समय वृद्धि दी गई थी। चावजूद इसके बड़ी गलतियां मिलने से राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े हो गए है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में हाई-राइज बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी रामभरोसे, सरकारी दिशा-निर्देशों को दिखाया जा रहा ठेंगा
कुछ वोटर्स के नाम गायब
विपक्ष ने आरोप लगाया कि केवल प्रभागों का विभाजन करना था, पर प्रशासन ने तो वोटर्स को ही गायब कर दिया। पूर्व नगरसेवक भाऊसाहेब जगताप ने आरोप लगाया कि प्रभाग 24 के कई मतदाताओं को रेलवे लाइन के दूसरी ओर गलत तरीके से स्थानांतरित कर दिया गया है। मनपा ने मतदाताओं की हेराफेरी की है व मामले में राज्य चुनाव आयोग में आधिकारिक शिकायत दर्ज करेंगे।
गलतियों में करेंगे सुधार
चुनाव विभाग उपायुक्त विकास नवाले ने कहा कि सभी आपतियों की गंभीरता से जांच होगी, अधिकारी स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की पुष्टि करेंगे व जहां-जहां खामियां हुई है, उन्हें अवश्य सुधारा जाएगा।
Chhatrapati sambhajinagar mnp voter list controversy 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













