-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Police Solves Delivery Boy Mohit Swami Murder Case Up Accused Arrested
मुंबई में डिलीवरी बॉय की हत्या कर हुए फरार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपियों को दबोचा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mohit Swami Murder Case: मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय मोहित स्वामी की हत्या का खुलासा किया। पत्नी के विवाद के चलते यूपी से आए दो आरोपियों ने अंधेरी में उसकी हत्या की। दोनों को यूपी से गिरफ्तार किया गया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय डिलीवरी बॉय मोहित स्वामी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। दो दिन पहले अंधेरी के पाइपलाइन इलाके में डिलीवरी बॉय की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण मोहित की पत्नी का दूसरे लड़के से बात करना था। मोहित स्वामी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और अपनी पत्नी के साथ अंधेरी में रह रहा था। मोहित को हाल ही में डिलीवरी बॉय की नौकरी मिली थी।
जांच में पता चला कि कुछ दिनों पहले मोहित ने अपनी पत्नी को दूसरे लड़के के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। मोहित ने उसे पीट दिया था और उसकी पत्नी से न मिलने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आरोपी लड़के ने अपने दोस्त की मदद से मोहित को मारने की साजिश रची।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस की कस्टडी में टूटे आरोपी, राम जन्मभूमि परिसर में ले जाते ही उगले कई राज, ये इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान
मथुरा में पुलिस एनकाउंटर, लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली
UP STF ने पकड़ा नाइजीरियाई साइबर फ्रॉड गैंग का आरोपी, 10 करोड़ की ड्रग्स और ठगी के सबूत बरामद
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
25 नवंबर को दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से मुंबई पहुंचे और मोहित को शराब पीने के लिए अंधेरी के सुनसान पाइपलाइन इलाके में बुलाया। वहां शराब पीने के बाद जब मोहित नशे में हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों और मोहित में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपियों ने मोहित पर तेज धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अगली सुबह दोनों आरोपी वापस उत्तर प्रदेश भाग गए। सुबह स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची अंधेरी पुलिस मोहित को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 2 दिसंबर के बाद टूट जाएगा BJP-शिंदे सेना का गठबंधन? अनबन के बीच रवींद्र चव्हाण का बड़ा बयान
इसके बाद पुलिस ने मोहित की पत्नी और परिवार से पूछताछ की, जिससे मामले के अहम सुराग मिले। मुंबई पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश गई और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई ले आई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसमें कोई और शामिल है कि नहीं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आरोपियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai police solves delivery boy mohit swami murder case up accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 मामलों में संदिग्ध बैंक खातों पर केस दर्ज
Jul 19, 2026 | 04:06 PMWest Bengal Politics: NCPI में 20 सांसदों के विलय पर लगी मुहर, पार्टी ने जारी की आधिकारिक लिस्ट
Jul 19, 2026 | 04:04 PMसंजय निषाद का विपक्ष पर हमला, बोले- सोनम वांगचुक खत्म करें अनशन, कांग्रेस को बताया आरक्षण विरोधी
Jul 19, 2026 | 04:04 PMDelhi Crime: सीलमपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति मुरादाबाद से गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 04:03 PMजम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 11 की मौत और कई लोग लापता; अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट
Jul 19, 2026 | 03:59 PMAkola News: अकोला पुलिस की मुहिम रंग लाई, छह महीनों में जानलेवा सड़क हादसों में बड़ी गिरावट
Jul 19, 2026 | 03:54 PMपुणे में 90% स्कूल बसें फिटनेस पास, बिना प्रमाणपत्र चल रहीं 800 गाड़ियों पर RTO की सख्ती
Jul 19, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM













