- Hindi News »
- Religion »
- Ardha Kumbha Is Starting On This Day In The New Year
नए साल में ‘इस’ दिन शुरू हो रहा है अर्धकुंभ, उत्तराखंड में होगा 4 शाही समेत 10 मुख्य स्नान
- Written By: सीमा कुमारी
Uttarakhand Kumbh: साल 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय हो गई हैं। हरिद्वार में होने वाला ये भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल को खत्म होगा।

'इस'दिन शुरू हो रहा है अर्धकुंभ(सौ.सोशल मीडिया)
Ardh Kumbh 2027: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय हो गई हैं। हरिद्वार में होने वाला ये भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल को खत्म होगा। 97 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 10 प्रमुख स्नान शामिल हैं। जिसमें पहली बार चार शाही अमृत स्नान भी होंगे, जिसे एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है।
कई दिनों से अर्धकुंभ की तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मेला प्रशासन की ओर से 13 अखाड़ों के दो-दो सचिव या नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
तिथियों की घोषणा के बाद संतों ने कहा कि यह मेला कुंभ की ही तरह दिव्य और भव्य रूप में आयोजित होगा, जिससे हरिद्वार में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
Adhik Maas Purnima: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
संत समाज ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस बार अर्धकुंभ का आयोजन भी पूर्ण कुंभ जैसी भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
10 प्रमुख स्नान, जिनमें शामिल 4 शाही स्नान
अर्धकुंभ 2027 के लिए प्रशासन ने 10 महत्वपूर्ण स्नान निर्धारित किए हैं, जिनमें 4 शाही स्नान होंगे। यह पहली बार है जब अर्धकुंभ में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भीड़ नियंत्रण, गंगा घाटों की क्षमता, यातायात प्रबंधन, अस्थायी मार्ग और पार्किंग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
सभी अखाड़ों की सर्वसम्मति
बैठक के दौरान सभी 13 अखाड़ों ने स्नान तिथियों और व्यवस्थाओं पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की तैयारियां परंपरा, आस्था और अर्धकुंभ की गरिमा को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
मेले की अवधि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक
हालांकि अर्धकुंभ आधिकारिक रूप से 14 जनवरी 2027 को शुरू होगा, लेकिन मेले की गतिविधियां और तैयारियाँ 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेंगी। इसी अवधि में सभी प्रमुख स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखाड़ों की पारंपरिक पेशवाई निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ें-2026 की मकर संक्रांति की ये है तिथि, स्नान-दान का महात्म्य, सही मुहूर्त और महत्व नोट कर लीजिए
क्या है शाही अमृत स्नान?
शाही अमृत स्नान साधु-संतों और अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र और प्रतिष्ठित स्नान है, जिसकी परंपरा 14वीं–16वीं शताब्दी के बीच विकसित हुई। यह स्नान सम्मान, आस्था और अखाड़ों की ऐतिहासिक भूमिका का प्रतीक है। समय के साथ यह अनुष्ठान धार्मिक गरिमा के साथ-साथ संत समाज के शाही वैभव का भी प्रतीक बन गया।
Ardha kumbha is starting on this day in the new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














