केंद्रीय प्राणि संग्रहालय प्राधिकरण के अधिकारी ने किया दौरा, जूलॉजिकल पार्क के काम का लिया जायजा

Mitmita Zoo Project Review: केंद्रीय प्राणि संग्रहालय प्राधिकरण के अधिकारी अजय मिश्रा ने मिटमिटा अंतरराष्ट्रीय प्राणि उद्यान के कार्यों की समीक्षा की और प्रगति पर संतोष जताया।
केंद्रीय प्राणि संग्रहालय प्राधिकरण के अधिकारी ने किया दौरा
केंद्रीय प्राणि संग्रहालय प्राधिकरण के अधिकारी ने किया दौरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Zoological Park: छत्रपति संभाजीनगर स्मार्ट सिटी अभियान के अंतर्गत मिटमिटा में निर्मित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्राणि उद्यान कार्यों की मंगलवार को केंद्रीय प्राणिसंग्रहालय प्राधिकरण के प्रतिनिधि तथा कर्नाटक शासन के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजय मिश्रा ने जूलॉजिकल पार्क पहुंचकर वहां जारी कामों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकल्प की संपूर्ण प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया और चल रहे कार्यों के नियोजन पर संतोष व्यक्त किया। यह महत्त्वाकांक्षी प्रकल्प छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त और प्रशासक तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. श्रीकांत के नेतृत्व में साकार हो रहा है।

उनके मार्गदर्शन में प्रशासन ने इस प्रकल्प को तीव्र गति दी है और यह शहर वासियों के लिए प्रमुख आकर्षण बनने वाला है। निरीक्षण दौरे के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रकल्प के विविध पहलुओं की जानकारी अजय मिश्रा को प्रदान की। इस निरीक्षण में स्मार्ट सिटी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र जोगदंड, प्रकल्प प्रबंधक स्नेहा नायर, किरण आधे और पशु चिकित्सक डॉ नीती सिंह उपस्थित थी। अधिकारियों के दल ने मिलकर प्रकल्प की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और आगामी कार्यों पर चर्चा की।

ऊर्जा व जल नियोजन पर ध्यान देने की जरूरत

अजय मिश्रा ने तकनीकी विषयों की समीक्षा करते हुए ऊर्जा और जल नियोजन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। परिसर के लिए आवश्यक विद्युत की पूर्ति हेतु छोटे नहरों और वाहन तल के ऊपर सौर पैनल स्थापित करने और जल के विस्तृत ऑडिट की आवश्यकता बताई। परिसर के तालाब का संरक्षण करते समय बड़े सीमेट निर्माण से परहेज कर केवल वॉट टावर स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

समय पर काम पूर्ण करने प्रशासन सतर्क

ड्रेनेज वॉटर प्रक्रिया केंद्र की क्षमता भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अभी बढ़ाने की भी सलाह उन्होंने दी ताकि आगे होने वाला अतिरिक्त व्यय रोका जा सके। इस भेंट के दौरान स्मार्ट सिटी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र जोगदंड ने कहा कि केंद्रीय प्राणी संग्रहालय प्राधिकरण के प्रतिनिधि अजय मिश्रा द्वारा दिए गए तकनीकी और पर्यावरण संबंधी सुझावों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। वर्तमान में कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और निर्धारित समय में इसे पूर्ण करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबध्द है। बता दे कि मिटमिटा परिसर में मराठवाड़ा का सबसे बडा झुलॉजिकल पार्क का निर्माण पिछले कई सालों से युध्दस्तर पर जारी है। इस पार्क का निर्माण कार्य अगले वर्ष के मध्यस्थ में पूरा करने का प्रयास मनपा प्रशासन द्वारा जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com