-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Udupi Visit Sri Krishna Math Gita Recitation Ram Mandir Connection
उडुपी में PM Modi ने खोला 50 साल पुराना राज, राम मंदिर और कृष्ण मठ का यह कनेक्शन जान चौंक जाएंगे आप
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Narendra Modi ने आज उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में एक लाख भक्तों के साथ भगवत गीता के श्लोक पढ़ने के बाद भाजपा से पहले जनसंघ के अच्छे शासन मॉडल की तारीफ की।

कर्नाटक के उडुपी में पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Udupi Visit: कर्नाटक के उडुपी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां श्री कृष्ण मठ में एक लाख भक्तों के साथ जब गीता के श्लोकों का पाठ किया, तो पूरा माहौल अलग ही अंदाज से भर गया। पीएम मोदी ने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हर युग में प्रासंगिक हैं और यही राष्ट्रीय नीति का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कनक मंडप में महान संत कनकदास को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उडुपी आना उनके लिए हमेशा बेहद विशेष रहता है क्योंकि यहां से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल की भी चर्चा की। उन्होंने पूर्व विधायक वीएस आचार्य के कार्यों को याद करते हुए बताया कि उडुपी ने पांच दशक पहले ही देश के सामने एक नया शासन मॉडल पेश कर दिया था। 1968 में यहां के लोगों ने जनसंघ पर भरोसा जताया था। आज जिस स्वच्छता अभियान, पानी की आपूर्ति और जल निकासी सिस्टम की बात हो रही है, उसे उडुपी ने 70 के दशक में ही अपना लिया था। उडुपी भाजपा के लिए कर्मभूमि रही है।
VIDEO | Udupi, Karnataka: PM Modi (@narendramodi) says, “Coming to Udupi is special for me for another reason. Udupi has been a karmabhoomi for the Jana Sangh and for the BJP’s model of good governance. In 1968, the people of Udupi elected our Jana Sangh leader VS Acharya to the… pic.twitter.com/y1st6rDrwq — Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2025
राम मंदिर आंदोलन का गहरा रहस्य
पीएम मोदी ने एक बहुत बड़ी बात कही जिसे सुनकर सब भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में उडुपी की भूमिका को पूरा देश जानता है। यह तीर्थ स्वामीजी का मार्गदर्शन ही था, जिसके परिणामस्वरूप आज अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। इतना ही नहीं, पीएम ने बताया कि राम मंदिर में उडुपी के श्री माधवाचार्य को समर्पित एक विशेष द्वार भी है। यह उत्तर और दक्षिण भारत की आध्यात्मिक एकता का एक अद्भुत उदाहरण है जो सदियों से चला आ रहा है।
यह भी पढ़ें: UP के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत कई घायल, कार के उड़े परखच्चे
सम्बंधित ख़बरें
महाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
राहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
कनक खिड़की और द्वारका का नाता
पीएम मोदी ने कहा कि वह गुजरात से हैं और उडुपी का द्वारका से गहरा रिश्ता है। माना जाता है कि माता रुक्मिणी जिस मूर्ति की पूजा करती थीं, उसे ही जगद्गुरु मध्वाचार्य जी ने यहां स्थापित किया था। पीएम ने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और उस पवित्र कनक खिड़की के लिए स्वर्ण कवच समर्पित किया, जहां से कनकदास जी ने भगवान के दर्शन किए थे। मठ के सुगुनेन्द्र तीर्थ स्वामीजी ने पीएम को रक्षा कवच और मोर पंख वाली पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पीएम ने अंत में कहा कि गीता का संदेश ही महिला सुरक्षा, आरक्षण कानून और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का आधार है।
Pm modi udupi visit sri krishna math gita recitation ram mandir connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













