व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी...तो भड़के ट्रंप, थर्ड वर्ल्ड देशों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

Washington Attack: व्हाइट हाउस के पास हुए गोलीकांड के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगान शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाई और थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन बंद करने का संकेत दिया।
permanent-migration-ban-by-donald-trump-for-third-world-countries
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Migration Ban Third World Countries: व्हाइट हाउस के पास हुए गोलीकांड ने पूरे अमेरिका में दहशत फैला दी है। लोगों में खास तौर पर इस बात को लेकर चिंता बढ़ी है कि हमला करने वाला व्यक्ति एक अफगान नागरिक था, जिसने अफगानिस्तान के खिलाफ जंग में अमेरिकी सेना का साथ दिया था और 2021 में शरणार्थी के रूप में अमेरिका आया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत प्रभाव से अफगान शरणार्थियों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रंप का कदम केवल अफगान नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा। माना जा रहा है कि वह जल्द ही थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले सभी शरणार्थियों पर भी प्रतिबंध की घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ऐसे सभी देशों से होने वाले प्रवासियों पर स्थायी रोक लगाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह "रिकवर और रीसेट" हो सके।

थर्ड वर्ल्ड देशों के खिलाफ एक्शन

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मैं सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकूंगा, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। मैं बाइडेन के दौर में हुए लाखों अवैध प्रवेश को खत्म करूंगा, जिनमें स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से मंजूर किए गए मामले भी शामिल हैं।’

उन्होंने आगे, हम उन सभी लोगों को बाहर करेंगे जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या हमारे देश से प्रेम नहीं करते। गैर-नागरिकों को मिलने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी समाप्त कर दी जाएंगी। घरेलू शांति के लिए खतरा बनने वाले प्रवासियों की नागरिकता रद्द की जाएगी, और जो विदेशी नागरिक सुरक्षा जोखिम या पश्चिमी सभ्यता के अनुकूल नहीं हैं, उन्हें देश से बाहर किया जाएगा।

ट्रंप के मुताबिक, इन कदमों का मकसद अवैध और अशांति फैलाने वाली आबादी में भारी कमी लाना है, खासकर उन लोगों में जिन्हें कथित तौर पर एक अनधिकृत और गैर-कानूनी ऑटोपेन प्रक्रिया के जरिए देश में प्रवेश दिया गया था।

रास्ते से लौटाए गए हजारों लोग

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के फैसले का सबसे ज्यादा असर अफगानिस्तान युद्ध के दौरान अमेरिका का साथ देने वाले अफगान नागरिकों पर पड़ने वाला है। जो अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान के निशाने पर है। रिपोर्ट के मुताबिक जब से ट्रंप राष्ट्रपति बने है तब से अब तक हजार से भी ज्यादा अफगान नागरिकों की वीजा अनुरोध को रोक दिया गया है, इसके अलावा 3 हजार से भी अधिक लोगों को बीच रास्ते से वापस लौटाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com