- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Claim Deep Conspiracy Of Love Jihad
महाराष्ट्र में लव जिहाद की गहरी साजिश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश में लव जिहाद और वोट जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अकेले महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।
- Written By: आकाश मसने

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश में लव जिहाद और वोट जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अकेले महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसमें दूसरे मजहब के लोगों द्वारा पहचान छिपा कर हिंदू लड़कियों को शादी का झांसा दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘वोट जिहाद” का प्रभाव देखने को मिला।
सोमवार को कोल्हापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान फडणवीस ने कहा कि एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात एक बार की घटना है। हमें लगा कि इसमें कोई साजिश नहीं है। अब हमें एक लाख से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें हिंदू लड़कियों को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भगाकर शादी के लिए बरगलाया गया है।
इसी तरह वोट जिहाद का मुद्दा उठाते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धुले लोकसभा सीट के नतीजों का हवाला दिया और कहा कि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार मालेगांव सेंट्रल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ सामूहिक मतदान की वजह से जीते। उन्होंने कहा कि “चुनाव परिणाम के अलावा असली चिंता कुछ लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास को लेकर है, जो सोचते हैं कि अगर वे बड़ी संख्या में मतदान करते हैं तो वे हिंदुत्ववादी ताकतों को हरा सकते हैं, भले ही वे अल्पसंख्यक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले हिंदुओं को साधने में जुटी महायुति, 800 बुजुर्गों को कराएगी अयोध्या में रामलला के दर्शन
जागने की जरूरत
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि यह जागने का समय है। हिंदू धर्म ने कभी भी अन्य धर्मों का अपमान नहीं किया। सहिष्णुता हमारे खून में है। अगर कोई हिंदू विरोधी नेताओं को शीर्ष पदों पर बैठाने के लिए वोट करा रहा है तो हिंदुत्व को जगाना जरूरी हो गया है।
कांग्रेस ने किया पलटवार
उपमुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस के आरोपों को असंवैधानिक बताते हुए कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने वोट जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके संविधान के मूल्यों का अपमान किया है। सावंत ने कहा कि भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए कि मुसलमान उन्हें वोट क्यों नहीं देते।
यह भी पढ़ें:– शिवनेरी E-बस देगी एयर होस्टेज की फील, एसटी महामंडल अध्यक्ष गोगावले ने की घोषणा
फडणवीस माफी मांगे
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि फडणवीस को छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास नहीं पता। महाराजा की सेना में विभिन्न जातियों के मावलों (सैनिकों) में मुसलमान भी शामिल थे। छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू, फुले और आंबेडकर के महाराष्ट्र ने देश को समानता का संदेश दिया। यह महाराष्ट्र के लिए शर्म की बात नहीं है कि उसी राज्य के गृहमंत्री लव जिहाद और वोट जिहाद जैसे बयान देते हैं।
कार्रवाई क्यों नहीं करते गृहमंत्री
नाना पटोले ने कहा कि यह उनकी निजी राय नहीं है बल्कि वह गृह मंत्री के तौर पर बोल रहे हैं। अगर लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए, वह खुद गृह मंत्री हैं, कार्रवाई करने का अधिकार उनके पास है, तो वह कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने वोट जिहाद के रूप में समानता के मूल्य का अपमान किया है, उन्हें महाराष्ट्र से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
बीजेपी सिर्फ जिहाद, हिंदू-मुस्लिम की बात करती है
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है। बीजेपी सिर्फ जिहाद, मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बात करती है। यदि वे इन चार शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो उनके उम्मीदवार चुनाव में जमानत खो देंगे। यह बीजेपी के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पैटर्न है।
Devendra fadnavis claim deep conspiracy of love jihad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMभारतीय राजनीति की सबसे सफल महिला नेता! फिर भी ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? जान लीजिए असली वजह
May 06, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













