
Tejaswi Ghosalkar BJP Win:मुंबई BMC चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Election Result: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव में कई राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने राज्यभर का ध्यान खींचा है। टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी और आंतरिक कलह के बीच दहिसर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फेसबुक लाइव मर्डर केस के बाद घोषालकर परिवार में आई राजनीतिक दरार पहले ही चर्चा में थी। इसी पृष्ठभूमि में हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं तेजस्वी घोषालकर ने दहिसर वार्ड नंबर 2 से भारी जीत दर्ज की है।
दहिसर वार्ड नंबर 2 का मुकाबला इसलिए भी अहम माना जा रहा था क्योंकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने तेजस्वी घोसालकर के खिलाफ उनकी करीबी मित्र धनश्री कोलगे को मैदान में उतारा था। हालांकि, मतदाताओं ने तेजस्वी घोसालकर को स्पष्ट समर्थन देते हुए बड़े अंतर से विजयी बनाया।
चुनाव के हर राउंड में तेजस्वी घोसालकर बढ़त बनाए रहीं। दूसरे राउंड के अंत तक उन्हें 11,964 वोट मिले थे, जबकि शिवसेना (ठाकरे गुट) की धनश्री कोलगे को 4,115 वोट प्राप्त हुए थे। अंतिम परिणाम में तेजस्वी घोसालकर को कुल 16,484 वोट मिले और उन्होंने 10,755 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, धनश्री कोलगे को कुल 5,729 वोट मिले।
दहिसर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 2 में तेजस्वी घोसालकर और धनश्री कोलगे के बीच सीधी टक्कर थी। चुनाव से पहले ABP माझा से बातचीत में धनश्री कोलगे ने इसे “वफादारों और गद्दारों, टीवी पर दिखने वाले चेहरों और जमीनी कार्यकर्ताओं, बाहरी और स्थानीय उम्मीदवारों के बीच की लड़ाई” बताया था।
धनश्री कोलगे युवा सेना की कार्यकारिणी सदस्य हैं और दहिसर वार्ड क्रमांक 2 से शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की उम्मीदवार थीं। लंबे समय से वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ता होने के चलते पार्टी ने उन्हें तेजस्वी घोषालकर के खिलाफ मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा था कि भले ही उनके सामने घोषालकर परिवार की बहू हैं, लेकिन विनोद घोषालकर को उनका पूरा समर्थन है। उल्लेखनीय है कि विनोद सालकर भी उनके प्रचार में सक्रिय रूप से नजर आए।
ये भी पढ़े: Gen Z ने किया कमाल… महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- INDI गठबंधन का अस्तित्व खतरे में
तेजस्वी घोसालकर शिवसेना (ठाकरे गुट) की पूर्व नगरसेविका रह चुकी हैं। उन्होंने 2017 के BMC चुनाव में वार्ड नंबर 1 से जीत दर्ज की थी। वह पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोषालकर की पत्नी और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की बहू हैं। फरवरी 2024 में अभिषेक घोसालकर की हत्या के बाद तेजस्वी घोषालकर को मुंबई डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का डायरेक्टर बनाया गया था। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं और नगर निगम चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा जॉइन कर वार्ड 2 से जीत दर्ज की।






