BMC Winner Candidate List 2026: 9 साल बाद जनता ने बदली तस्वीर, बीजेपी को मिला बहुमत का भरोसा, यहां देखें लिस्ट

BMC Election Result: करीब 9 साल बाद हुए BMC चुनाव में मुंबई की जनता ने बदलाव का संकेत दिया। 227 सीटों वाली BMC में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छूते हुए बड़ी जीत दर्ज की, जिससे सियासी तस्वीर साफ हो गई।
BMC
बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

BMC Winner Candidate List 2026: देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका मानी जाने वाली मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) में करीब 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 2026 की शुरुआत में चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म रहा, क्योंकि शिवसेना के दोनों गुटों के साथ-साथ ठाकरे भाइयों के संभावित गठजोड़ ने इसे सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजरों में ला दिया।

अब तक के परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई की जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। बीजेपी ने बीएमसी की कुल 227 सीटों में से बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया है, जो पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आइए देखते है अब तक किस-किस ने जीत दर्ज की।

BMC चुनाव में जीतने वालों की लिस्ट

वार्ड नंबर विजेता उम्मीदवार पार्टी
1 रेखा यादव शिवसेना (शिंदे)
2 तेजस्वी घोसालकर BJP
3 प्रकाश दारकेकर BJP
4 मंगेश पंगरे शिवसेना (शिंदे)
9 शिवानंद शेट्टी BJP
20 दीपक तावड़े BJP
21 लीना देहारकर BJP
22 हिमांशु पारेख BJP
36 सिद्धार्थ शर्मा BJP
37 योगिता कदम शिवसेना (ठाकरे)
38 सुरेखा परब MNS
50 राजपूत प्रताप सिंह BJP
51 वर्षा तेम्बावलकर शिवसेना (शिंदे)
52 प्रीति साटम BJP
60 सायाली कुलकर्णी BJP
61 दिव्या सिंह कांग्रेस
73 लोना रावत शिवसेना (ठाकरे)
83 सोनाली सावे शिवसेना (ठाकरे)
84 विद्या भारत आर्य कंगने MNS
87 पूजा विश्वनाथ महादेवर शिवसेना (ठाकरे)
88 शरवरी परब शिवसेना (ठाकरे)
103 हेतल मोरवेकर BJP
104 प्रकाश गंगाधर BJP
123 सुनील मोरे शिवसेना (ठाकरे)
124 सकीना शेख NCP (अजीत पवार)
126 अर्चना भालेराव BJP
134 मेहजबीन खान MIM
135 नवनाथ बान BJP
136 जमीर कुरैशी MIM
137 पटेल समीर रमजान MIM
145 खैरुनिस्सा अकबर हुसैन MIM
146 समृद्धि काटे शिवसेना (शिंदे)
147 प्रज्ञा सदापुले शिवसेना (शिंदे)
149 अंजलि नाइक शिवसेना (शिंदे)
156 अश्विनी माटेकर शिवसेना (शिंदे)
159 चित्रा सांगले शिवसेना (ठाकरे)
163 शैला लांडे शिवसेना (ठाकरे)
165 अशरफ आज़मी कांग्रेस
166 मीनल तुर्डे शिवसेना (शिंदे)
167 डॉ. समन आज़मी कांग्रेस
174 साक्षी कनौजिया BJP
182 मिलिंद वैद्य शिवसेना (ठाकरे)
183 आशा काले कांग्रेस
185 टी.एम. जगदीश शिवसेना (ठाकरे)
186 अर्चना शिंदे शिवसेना (ठाकरे)
187 जोसेफ कोली शिवसेना (ठाकरे)
193 हेमांगी वार्लिकर शिवसेना (ठाकरे)
194 निशिकांत शिंदे शिवसेना (ठाकरे)
195 विजय बनगे शिवसेना (ठाकरे)
196 पद्मजा चेंबूरकर शिवसेना (ठाकरे)
200 उर्मिला पांचाल शिवसेना (ठाकरे)
207 रोहिदास लोखंडे BJP
208 रमाकांत रहाटे शिवसेना (ठाकरे)
209 यामिनी जाधव शिवसेना (शिंदे)
210 सोनम जमसुतकर शिवसेना (ठाकरे)
212 अब्राहनी अमरीन शहजाद SP
214 अजय पाटिल BJP
215 संतोष ढाले BJP
216 राजश्री भटणकर BJP
217 गौरांग झवेरी BJP
Navbharat Live
navbharatlive.com