Video: इंदौर में पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप; बोली- 'स्पा की आड़ में लड़कियों की सप्लाई और ड्रग्स का धंधा'

Indore Spa Scandal: इंदौर की एक महिला ने पति पर स्पा की आड़ में लड़कियों की सप्लाई, ड्रग्स तस्करी और वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डालने के सनसनीखेज आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखें वीडियो-

Indore Spa Scandal Wife Allegations: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने पुलिस के सामने अपने पति के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति स्पा चलाने के नाम पर लड़कियों की अवैध सप्लाई और नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त है।

इंदौर की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर मोर्चा खोल दिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति शहर में एक स्पा सेंटर संचालित करता है, जो वास्तव में अनैतिक गतिविधियों का अड्डा है। महिला के अनुसार, यह स्पा 24 घंटे चलता है और यहाँ से लड़कियों की सप्लाई की जाती है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के पास थाईलैंड की एक लड़की है, जिसके साथ वह पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। महिला का दावा है कि उसके सास-ससुर भी इस घिनौने काम में अपने बेटे का साथ देते हैं।

मंगल सिटी के पास फ्लैटों में लड़कियों को ठहराने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में विस्तार से बताया कि उसका पति किस तरह इस अवैध धंधे को अंजाम देता है। उसके अनुसार, मंगल सिटी के सामने स्थित फ्लैटों में लड़कियों को रुकवाया जाता है। महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी नई लड़कियां यहाँ आती हैं, उसका पति पहले खुद उनके साथ गलत काम करता है और फिर उन्हें अन्य जगहों पर सप्लाई करता है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के तार लड़कियों की सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com