-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli And Anushka Sharma Buy 5 Acre Land In Alibaug Property
विराट और अनुष्का ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, 5.1 एकड़ जमीन के लिए खर्च किए इतना; जानें कीमत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में 21,010 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। डील की कीमत 37.86 करोड़ रुपये है। CRE Matrix के अनुसार, इसमें दो प्लॉट शामिल है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli and Anushka Sharma buy 5.1 acre Alibaug property: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई के पार अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी ली है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी CRE Matrix के अनुसार, इस स्टार कपल ने रायगढ़ जिले में कुल 21,010 वर्ग मीटर (करीब 1.36 हेक्टेयर) जमीन खरीदी है।
CRE Matrix की जांच के मुताबिक, इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2026 को हुआ। खरीदी गई जमीन दो अलग-अलग प्लॉट्स में बंटी हुई है, जिसमें पहला प्लॉट 14,740 वर्ग मीटर और दूसरा 6,270 वर्ग मीटर का है। इस सौदे की कुल कीमत लगभग 37.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा इस डील पर करीब 2.27 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में भुगतान किए गए। दस्तावेजों के अनुसार, जमीन की विक्रेता सोनाली अमित राजपूत हैं, जबकि समायरा लैंड एसेट्स इस सौदे में कन्फर्मिंग पार्टी के रूप में शामिल रही।
कोविड के बाद रियल एस्टेट में बढ़ी निवेश
CRE Matrix का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, बड़े कॉरपोरेट्स और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (Ultra HNIs) की रियल एस्टेट में निवेश की गति काफी बढ़ गई है। अलीबाग अब हाई-प्रोफाइल निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
13,000 करोड़ दौलत की मालिक ही विराट-अनुष्का की जोड़ी
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा सिर्फ़ खेल और सिनेमा में आइकॉन नहीं हैं, बल्कि भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया और सार्वजनिक डेटा के अनुसार, हाल ही में सातवीं शादी की सालगिरह मनाने वाले इस कपल की कुल नेट वर्थ लगभग 13,000 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव के शरण में पहुंचे गौतम गंभीर और केएल राहुल, महाकालेश्वर मंदिर के भस्म आरती में हुए शामिल; VIDEO
कोहली की कमाई केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं; उनकी आय में मैच फीस, IPL 2025 से 21 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं, कुल सालाना कमाई 100 करोड़ रुपये से अधिक है। अनुष्का शर्मा की अनुमानित नेट वर्थ 255 करोड़ रुपये है, जो फ़िल्म फीस, एंडोर्समेंट और उनके बिज़नेस वेंचर्स जैसे क्लीन स्लेट फ़िल्म्ज़ और नुश से आती है। कपल ने अपनी दौलत का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में लगाया है, जिसके चलते मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में उनका शानदार प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो मौजूद है।
Virat kohli and anushka sharma buy 5 acre land in alibaug property
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














