महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में नगर निगम, नगरपालिका और जिला परिषद के चुनाव नई प्रभाग रचना और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ कराने को मंजूरी दे दी है। नई प्रभाग रचना को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इधर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाइना एनसी को शिवसेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
05 Aug 2025 09:57 PM (IST)
महाराष्ट्र की सभी महा नगरपालिकाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने अहम फैसले में कहा है कि इन चुनावों में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा और नई प्रभाग रचना (वार्ड बंटवारा) के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है। महा नगरपालिकाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे। यह महायुति सरकार की भी मंशा थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह चार हफ्तों में चुनाव प्रक्रिया की तैयारी पूरी करे।
05 Aug 2025 09:33 PM (IST)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की नासिक इकाई के अध्यक्ष सुदाम कोंबडे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस मराठी भाषियों के विरुद्ध एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर दिए गए उनके बेहद आपत्तिजनक, विभाजनकारी, अपमानजनक और घृणास्पद भाषण के लिए भेजा गया है। सुदाम कोंबडे ने कहा कि निशिकांत दुबे ने अपने बयान में बोला था कि मराठी लोगों को पटकर मारेंगे और कहा था कि महाराष्ट्र उनके टुकड़े पर पलता है। उन्होंने कहा यह मराठी भाषियों का अपमान है और इस बयान से महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने निशिकांत दुबे से लिखित तौर पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
05 Aug 2025 09:10 PM (IST)
मंत्रालय में तल मजले पर स्थित शौचालय की फाल्स सीलिंग मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को 'कैबिनेट बैठक' की वजह से मंत्रालय में आगंतुकों की भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी थी। इसी भीड़ के दौरान मंत्रालय के तल मजले पर स्थित बाथरूम की 'सीलिंग' गिर गई। 'सीलिंग' गिरने की वजह से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बावजूद इस घटना की वजह से मंत्रालय की इमारत के रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं।
05 Aug 2025 08:38 PM (IST)
महाराष्ट्र की महायुति सरकार नई नीति के तहत नजूल (पट्टे पर) दी गई सरकारी स्वामित्व वाली छोटी, अयोग्य, अनुपयोगी, विकृत आकार, लैंड-लॉक्ड (चारों तरफ से घिरी, सुगम पहुंच रहित) सरकारी भूमि को फिर से वितरण करने की तैयारी कर रही है। इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को महायुति कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई।
05 Aug 2025 08:37 PM (IST)
महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि ये चुनाव चरणों में होंगे। इसका मतलब है कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग चरणों में चुनाव होंगे। इसके अलावा, इन चुनावों में वीवीपैट (वोटिंग मशीन अटैच्ड स्लिप वेरिफिकेशन सिस्टम) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
05 Aug 2025 04:57 PM (IST)
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में सदन के अंदर CISF कर्मियों की मौजूदगी पर कहा, जिस तरह से मार्शल और CISF के अधिकारी सदन में घुसने लगे, ऐसा लग रहा था जैसे हम अपराधी हैं, सिर्फ इसलिए कि हम SIR और भारतीय नागरिकों के मताधिकार के भविष्य पर चर्चा करने की माँग कर रहे हैं। संसद के इन मौजूदा सदस्यों के साथ, ख़ासकर रेणुका चौधरी के साथ, बदसलूकी की गई, जहाँ एक पुरुष मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह अपमानजनक है, गलत है और संसदीय मानदंडों के विरुद्ध है। लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता। यह शर्मनाक है और मुझे लगता है कि अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में सदन के अंदर CISF कर्मियों की मौजूदगी पर कहा, "...जिस तरह से मार्शल और CISF के अधिकारी सदन में घुसने लगे, ऐसा लग रहा था जैसे हम अपराधी हैं, सिर्फ़ इसलिए कि हम SIR और भारतीय नागरिकों के मताधिकार के भविष्य पर… pic.twitter.com/fvZyB2S5y7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025
05 Aug 2025 04:40 PM (IST)
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में नंदनी मठ को माधुरी उर्फ महादेवी हाथी को वापस लाने के लिए राज्य सरकार का साथ मिला है। राज्य सरकार इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में सरकार, मठ के साथ है और उसे वापस लाने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले में मठ के साथ है और सरकार भी अलग से पुनर्विचार याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्थिति रखेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
05 Aug 2025 04:01 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की नेता शाइना एनसी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डीसीएम शिंदे ने शाइना की काबिलियत को देखते हुए उन्हें एक साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस आशय का पत्र सोमवार को उप मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना के मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले लगभग 20 वर्षों तक शाइना बीजेपी से जुड़ी थीं। बीजेपी की प्रवक्ता रह चुकी शाइना, विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गई थीं। डीसीएम शिंदे ने उन्हें मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी व महायुति का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अमीन पटेल के खिलाफ शाइना हार गई थीं।
05 Aug 2025 03:54 PM (IST)
शिवसेना विधायक संतोष बांगर के नेतृत्व में मंगलवार को कलमनूरी से हिंगोली शहर तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हिस्सा लिया और इसके बाद कांवड़ सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिंदे ने हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कार्यकर्ताओं को नौकर समझते हैं, जबकि शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे कार्यकर्ताओं को अपना सखा मानते थे। पूरी खबर यहां पढ़ें
05 Aug 2025 02:47 PM (IST)
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज (मंगलवार, 5 अगस्त) दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पिछले हफ्ते भी एकनाथ शिंदे ने दो दिन का दिल्ली दौरा किया था। भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख के कुछ सांसदों के साथ बैठक की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना सांसदों की दिल्ली में फिर से बैठक हो सकती है।
05 Aug 2025 01:48 PM (IST)
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में चार चोरों ने एक एटीएम को तोड़ने और एसयूवी की मदद से उसे उखाड़ने की कोशिश की। अपने प्रयासों में असफल रहने के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शाहनूरवाड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई।
05 Aug 2025 12:56 PM (IST)
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया बेहद कड़ी और स्पष्ट रही है। भारत ने अमेरिका की अनुचित और अनुचित मांगों का लगातार विरोध किया है। विदेश मंत्रालय और सरकारी प्रवक्ताओं ने हमारे राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने पर ज़ोर दिया है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Shaina NC says, "The Government of India's response to Trump's tariffs has been very strong and clear. India has consistently pushed back against unjustifiable and unreasonable demands from the US. The Ministry of External Affairs and… pic.twitter.com/50xFanmHF4
— IANS (@ians_india) August 5, 2025
05 Aug 2025 12:17 PM (IST)
रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले बहनों को बड़ा झटका लगा है। अपने भाई के लिए राखी भेजने डाकघर पहुंचीं बहनें तब निराश होकर लौट गईं जब उन्हें पता चला कि डाक विभाग की सेवाएं 6 अगस्त तक के लिए बंद है।
05 Aug 2025 11:48 AM (IST)
रीवा और पुणे (हड़पसर) के बीच वाया नागपुर दौड़ने वाली 20152/51 साप्ताहिक एक्सप्रेस का ट्रायल रन हो चुका है। यह ट्रेन 6 अगस्त से नियमित रूप से परिचालित की जाएगी। यह ट्रेन पुणे शहर के मेन स्टेशन की बजाय उससे पहले हड़पसर नाम के सब-स्टेशन तक चलाई जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
05 Aug 2025 11:23 AM (IST)
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत का कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मजाक उड़ाया गया है, लेकिन पीएम इस पर अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं।
VIDEO | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut during a press conference in Delhi says, "Under PM Modi's leadership, India has been mocked by US President several times but PM is not ready to break his silence on it."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZcPlqj8sEA
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025
05 Aug 2025 10:12 AM (IST)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। भोईवाड़ा के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल ने बताया कि ट्रांसजेंडर और 28 वर्षीय आरोपी दोनों भिवंडी शहर में रहते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अक्सर फोन करता था और उसे परेशान करता था।
पुलिस ने बताया कि लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसने एक अगस्त को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।
05 Aug 2025 09:20 AM (IST)
नागपुर के बिल कलेक्शन सेंटर में काम करने वाली महिला ने मालिक को 2.88 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने एमआईजी कॉलोनी, नारा रोड निवासी शैलेष शांताराम मेश्राम (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपी गीता गैलेक्सी अपार्टमेंट, जरीपटका निवासी वैशाली प्रभाकर गांगुलकर (21) बताई गई। शैलेष को विद्युत महामंडल कार्यालय से बिल कलेक्शन सेंटर का टेंडर मिला था। वैशाली उनके यहां कैश कलेक्शन ऑपरेटर पद पर कार्यरत थी। 22 अप्रैल 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक वैशाली ने ग्राहकों द्वारा किए गए बिल के भुगतान की रसीद उन्हें दी और पैसे ले लिए। बाद में रकम जमा करने की रसीदों को रद्द कर दिया। शैलेष ने पूरे अकाउंट की जांच की तो वैशाली द्वारा 2।88 लाख रुपये का गबन किए जाने का पता चला। जरीपटका पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
05 Aug 2025 08:43 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर रविवार को बम की धमकी वाले कॉल से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तुरंत कॉल करने वाले की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश विष्णु राऊत (40) है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि वह पुलिस के किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। हालांकि मोबाइल फोन उसका है लेकिन वह ऐसा दिखावा कर रहा है कि फोन उसके दोस्त ने किया था। इस बीच, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उससे फिर पूछताछ करेगी। सोमवार को भी गडकरी के दोनों आवासों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
05 Aug 2025 08:28 AM (IST)
नागपुर के मिहान स्थित एम्स अस्पताल के हॉस्टल में एक इंटर्न डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। अपने हॉस्टल के बाथरूम में उसने फांसी लगाई। इस घटना से पूरे अस्पताल और छात्रों में हड़कंप मच गया है। मृतक संकेत पंडितराव दाभाड़े (22) बताया गया। सोनेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
05 Aug 2025 07:41 AM (IST)
अनिल अंबानी मुंबई स्थित अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी को कथित 17,000 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के तहत पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें आज दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
#WATCH | Mumbai: Anil Ambani leaves from his residence for Delhi.
The Enforcement Directorate has summoned Anil Ambani for questioning as part of its ongoing probe into an alleged Rs 17,000-crore loan fraud case. He has been directed to appear at the ED headquarters in Delhi… https://t.co/tTPQ0xVF16 pic.twitter.com/NFV7lsG3F2
— ANI (@ANI) August 5, 2025
05 Aug 2025 07:19 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नई प्रभाग रचना और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ कराने को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने नई प्रभाग रचना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। पिछले कई महीनों से स्थानीय निकाय चुनाव अटके हुए थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है।
05 Aug 2025 07:17 AM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना एनसी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं शाइना एनसी का कार्यकाल एक साल का होगा। शाइना पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले शिवसेना में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई की मुंबादेवी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। शाइन एनसी पहले भाजपा में थीं।
वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे, धर्मवीर गुरुवर्य आनंद दिघे साहेबांच्या आशीर्वादाने, शिवसेना मुख्य नेते व उपमुख्यमंत्री मा.ना.श्री. एकनाथजी शिंदे साहेबांच्या आदेशाने श्रीमती शायना एन. सी यांची 'शिवसेना पक्षाच्या राष्ट्रीय प्रवक्ते' पदी नियुक्ती करण्यात येत… pic.twitter.com/EVjzZrG4R6
— Shivsena - शिवसेना (@Shivsenaofc) August 4, 2025