-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Police Rescue 1155 Missing Children Operation Muskaan Chandrapur
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
- Written By: केतकी मोडक
Chandrapur Police News: चंद्रपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन खोज' के तहत पिछले 5 वर्षों में 1,155 लापता बच्चों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों को सौंपा है। 21 बच्चों की तलाश अब भी जारी है।

लापता प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chandrapur Missing Children Rescue Operation: चंद्रपुर जिला पुलिस ने लापता एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2021 से मई 2026 तक जिले में कुल 1,176 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज हुए थे। इनमें से 1,155 बच्चों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल 21 मामलों में पुलिस का तलाश अभियान तेजी से जारी है। जिला पुलिस के अनुसार, प्रत्येक लापता एवं अपहृत बच्चे का पता लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के पुलिस महानिदेशक तथा महिला एवं बाल अपराध प्रतिबंध विभाग के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन खोज’ और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
यहां करें संपर्क
यदि कोई बच्चा, महिला या पुरुष लापता हो जाए अथवा उसके अपहरण की जानकारी मिले, तो नागरिक तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें या आपातकालीन नंबर 112 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें। यह अपील चंद्रपुर जिला पुलिस ने की है।
अभिभावकों से संवाद बनाए रखने की अपील
चंद्रपुर पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने, उनके मित्रों, मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने, उनकी मानसिक समस्याओं को समझने तथा विश्वास का वातावरण तैयार करने की अपील की है। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों और पुलिस की मदद लेने की भी सलाह दी गई है। ‘सुरक्षा का मंत्र आधुनिक दुनिया में एक कदम आगे’ जनजागरूकता अभियान के तहत जिले में 25 हजार (25,000) जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में भ्रमण, पालक-शिक्षक बैठकें, व्याख्यान, लघु फिल्में और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता चलाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली, राज्य सरकार के साथ हुई बैठक के बाद हुआ फैसला, लाखों मरीजों को मिली राहत
निर्गुंडा नदी को वर्धा-पेनगंगा लिंक परियोजना में शामिल करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
किन्नरों ने मिलकर युवक को पीटा, मुंबई लोकल में फ्री-स्टाइल फाइट का वायरल VIDEO देख चौक गए नेटिजन्स
विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय
इन अभियानों के तहत ट्रैक चाइल्ड पोर्टल, सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की तलाश की जा रही है। जिले के प्रत्येक पुलिस थाने में मिसिंग सेल गठित किया गया है, जो सूचना संकलन, तकनीकी जांच और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों की जांच करता है। इसके अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की सहायता से भी खोज अभियान को और प्रभावी बनाया गया है।
यह भी पढे़ं:- चंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
वर्षवार आंकड़े
| वर्ष | लापता (बच्चे) | बरामद (बच्चे) |
| 2021 | 226 | 224 |
| 2022 | 241 | 240 |
| 2023 | 232 | 230 |
| 2024 | 186 | 182 |
| 2025 | 196 | 193 |
| 2026 (मई तक) | 95 | 86 |
| कुल | 1,176 | 1,155 |
Police rescue 1155 missing children operation muskaan chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद विस्फोट में 9 की मौत, मुख्य आरोपी मेहुल डोडिया साबरमती से गिरफ्तार, मां और साथी भी हिरासत में
Jul 19, 2026 | 06:51 PMकीव पर बरसी रूसी मौत! युद्ध की शुरुआत से अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला, थर्रा उठा यूक्रेन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 06:40 PM‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बोले- अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही सबसे बड़ा सम्मान
Jul 19, 2026 | 06:29 PMशिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
Jul 19, 2026 | 06:19 PMविधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 19, 2026 | 06:18 PMराहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा
Jul 19, 2026 | 06:00 PMसलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
Jul 19, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM













