- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Dhangar Andolan Deepak Borhade Arrested Jalna Curfew Protest
जालना में कर्फ्यू लागू, धनगर आंदोलन के नेता दीपक बोरहाड़े गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश
Deepak Borhade Arrest: धनगर समुदाय को ST आरक्षण देने की मांग से जुड़े आंदोलन से पहले नेता दीपक बोरहाड़े की जालना में गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद जालना-अंबड में कर्फ्यू लगा दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Deepak Borhade Arrest:धनगर समुदाय को ST आरक्षण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Jamkhed Protest: धनगर समुदाय को शेड्यूल्ड ट्राइब (ST) आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रस्तावित ‘चलो मुंबई’ आंदोलन से पहले ही जालना जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दीपक बोरहाड़े को शुक्रवार सुबह पहले हाउस अरेस्ट किया गया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जालना और अंबड तालुका में सख्त कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
21 जनवरी को मुंबई के आज़ाद मैदान में होने वाले बड़े आंदोलन की शुरुआत 17 जनवरी को जालना-अंबड से होनी थी। हालांकि, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है। दीपक बोरहाड़े की गिरफ्तारी के साथ ही समाज के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निरोधात्मक नोटिस जारी किए गए हैं। जिले की सीमाओं और प्रमुख चेकपॉइंट्स पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जामखेड में फूटा गुस्सा
दीपक बोरहाड़े की गिरफ्तारी का असर अहमदनगर जिले के जामखेड में भी देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ता जामखेड बस स्टैंड क्षेत्र में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर मेमोरियल के सामने जमा हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए। पूरा इलाका “येलकोट येलकोट जय मल्हार” और “सरकार हमसे डरती है, पुलिस को आगे करती है” जैसे नारों से गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
ये भी पढ़े: दूषित पानी पीने से 4 वर्षीय बालक की मौत, जलापूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
जालना की ओर मार्च की कोशिश
जामखेड के प्रदर्शनकारियों ने दीपक बोरहाड़े के समर्थन में जालना की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह रोडब्लॉक लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार दमन की नीति अपनाकर आंदोलन को दबाने की कोशिश न करे और धनगर समुदाय को ST आरक्षण दिया जाए।
फिलहाल जालना और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। जिला प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और नागरिकों से शांति बनाए रखने व कानून का पालन करने की अपील की है।
Dhangar andolan deepak borhade arrested jalna curfew protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













