WPL में अमेलिया केर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

Amelia Kerr: डब्ल्यूपीएल में अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में 50 विकेट लेने वाले दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई है। इस मैच में तीन विकेट लेकर अमेलिया ने यह कारनामा किया।
Amelia Kerr Creates History
अमेलिया केर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amelia Kerr Creates History: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया। वो डब्ल्यूपीएल (WPL) के इतिहास में 50 विकेट लेने वाले पहली गेंदबाज बन गई है।

वेलिंगटन की 25 साल की क्रिकेटर अमेलिया केर ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहे WPL 2026 के अपने चौथे लीग मैच में मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। अमेलिया केर को पहला विकेट 20वें ओवर की पहली गेंद पर मिला।

अमेलिया केर ने 20वें ओवर में झटके 3 विकेट

20वें ओवर की पहली गेंद पर हरलीन देओल को आउट स्टंप आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन को भी पवेलियन भेजा। पारी की आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा का विकेट लेकर केर ने अपनी शानदार पारी पूरी की। दीप्ति ने केवल दो गेंदें खेलीं और अपना खाता नहीं खोल पाईं। उनका विकेट कामिलिनी द्वारा कैच कराकर लिया गया। इस विकेट के साथ केर ने WPL में 50वां विकेट पूरा किया।

केर ने 34 मैचों में चटकाए 50 विकेट

केर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 34 WPL मैच खेल चुकी हैं और उनके नाम कुल 50 विकेट दर्ज हैं। इस प्रदर्शन के साथ वे WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उनके ठीक पीछे उनकी टीममेट हेली मैथ्यूज हैं, जिन्होंने अब तक 31 मैचों में 43 बल्लेबाजों को आउट किया है।

WPL में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम देश टीम(ओं) मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
अमेलिया केर न्यूज़ीलैंड मुंबई इंडियंस 34* 50 5/38 1
हेली मैथ्यूज वेस्ट इंडीज मुंबई इंडियंस 31* 43 3/5 0
सोफी एकलस्टोन इंग्लैंड UP वारियर्स 30* 40 4/13 0
नैट स्किवर-ब्रंट इंग्लैंड मुंबई इंडियंस 33* 39 3/18 0
शिखा पांडे भारत दिल्ली कैपिटल्स, UP वारियर्स 32* 33 3/23 0
जेस जोनास्सेन ऑस्ट्रेलिया दिल्ली कैपिटल्स 24 33 4/31 0
मरिज़ाने कप साउथ अफ़्रीका दिल्ली कैपिटल्स 27 30 5/15 1
दीप्ति शर्मा भारत UP वारियर्स 30* 30 4/19 0
श्रेयांका पाटिल भारत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 27 5/23 1
एशली गार्डनर ऑस्ट्रेलिया गुजरात जायंट्स 29 26 3/31 0
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com