ठाकरे के गढ़ में BJP का शूटर! कौन हैं गिरीश महाजन, जिसकी रणनीति से खत्म हुआ उद्धव का अध्याय- VIDEO

Maharashtra: उत्तर महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। इस बड़ी जीत के केंद्र में हैं मंत्री गिरीश महाजन, जिन्होंने जलगांव नगर निगम चुनाव में ऐसा रिकॉर्ड बनाया।

Maharashtra Local Body Elections Result: उत्तर महाराष्ट्र की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। इस शानदार जीत के केंद्र में हैं मंत्री गिरीश महाजन, जिन्होंने जलगांव नगर निगम चुनाव में ऐसा रिकॉर्ड बनाया। जो हाल के वर्षों में दुर्लभ माना जा रहा है. जलगांव नगर निगम की 46 की 46 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, यानी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही उद्धव ठाकरे गुट (UBT) पूरी तरह हाशिये पर चला गया। भाजपा की इस एकतरफा जीत के बाद जलगांव में पार्टी का परचम लहराता नजर आ रहा है और गिरीश महाजन को चुनावी रणनीति का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव, धुले और नासिक नगर निगम चुनावों की पूरी जिम्मेदारी मंत्री गिरीश महाजन को सौंपी गई थी। मौजूदा रुझानों और परिणामों को देखें तो साफ है कि भाजपा इन तीनों नगर निगमों में सत्ता बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com