- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Rabies Is Also A Risk From Bites From Other Animals
अन्य जीवों के काटने से भी रेबीज का खतरा: रेबीज दिवस डॉ. गोल्हार ने दी जानकारी
Rabies: हर साल 28 सितंबर को दुनिया भर में रेबीज दिवस मनाया जाता है. यह दिन फ्रांसीसी रसायनज्ञ और सूक्ष्म जीव विज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि है, जिन्होंने 1885 में पहला रेबीज टीका विकसित किया था।
- Written By: आंचल लोखंडे

अन्य जीवों के काटने से भी रेबीज का खतरा: रेबीज दिवस डॉ. गोल्हार ने दी जानकारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia Distict: लोगों को रेबीज के बारे में जागरूक करने और इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार ने बताया कि हर साल 28 सितंबर को दुनिया भर में रेबीज दिवस मनाया जाता है। यह दिन फ्रांसीसी रसायनज्ञ और सूक्ष्म जीव विज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि है, जिन्होंने 1885 में पहला रेबीज टीका विकसित किया था। रेबीज दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल की थीम है, ‘अभी कृति करें: आप, मैं, समुदाय’. यह विषय व्यक्तियों और समुदायों से रेबीज को खत्म करने के लिए अभी से कार्य करने का आह्वान करता है, क्योंकि यह सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
डॉ. गोल्हार ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में विभिन्न रेबीज रोकथाम जागरूकता सामग्रियों का विमोचन किया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वाघमारे, अधिकारी डॉ. निरजंन अग्रवाल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीना वट्टी, आईईसी विभाग के प्रशांत खरात, महामारी विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तनया चौधरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. भाग्यश्री गावंडे, जिला समन्वयक डॉ. सुवर्णा उपाध्याय उपस्थित थे।
‘लिसा’ वायरस से संक्रमण
रेबीज मुख्यतः श्वानों के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रेबीज ‘लिसा’ वायरस से संक्रमित जानवरों के काटने से मनुष्यों में रेबीज फैलता है। यह एक जूनोटिक रोग है जो संक्रमित बिल्लियों, श्वानों, बंदरों और चमगादड़ों के काटने से मनुष्यों में फैल सकता है। इससे मस्तिष्क में सूजन भी हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि 99 प्रश. मामलों में रेबीज श्वानों से मनुष्यों में फैलता है, जिसके कारण रेबीज से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। एसी जानकारी जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
सरकार की घरकुल योजना का बुरा हाल; निधि की कमी और सख्त शर्तों से अधर में लटका हजारों गरीबों का सपना
ये भी पढे़: गुमथला-पलसाड मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण बेहाल, सड़क दुरुस्ती की उठी मांग, आंदोलन की चेतावनी
खरोंचने से RABV का संक्रमण
रेबीज जानलेवा है, लेकिन रोकथाम संभव है। यह एक टीके से रोकथाम योग्य वायरल रोग है जो कई देशों में व्याप्त है और श्वान मानव रेबीज से होने वाली मौतों का मुख्य कारण हैं। किसी पागल जानवर के काटने या खरोंचने से RABV वायरस का संक्रमण हो सकता है, जिससे तंत्रिका क्षति हो सकती है जो इलाज न कराने पर घातक हो सकती है। रेबीज के संपर्क में आने के तुरंत बाद टीका लगवाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
Rabies is also a risk from bites from other animals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














