- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Mul Retired Officer Was Murdered After He Refused To Pay 6 Lakh
6 लाख के विवाद में पूर्व केंद्र प्रमुख की गई जान, लोहे की रॉड से किला हमला, नाले में फेंका शव
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर में रिश्वत के विवाद में सेवानिवृत्त केंद्र प्रमुख सुनील गेडाम की हत्या कर दी गई। आरोपी किस्मत मोहम्मद अली सैयद गिरफ्तार, जांच पुलिस कर रही है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Murder Case: चंद्रपुर में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना हुई। टेकाड़ी निवासी सेवानिवृत्त केंद्र प्रमुख सुनील कालिदास गेडाम (60) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी किस्मत मोहम्मद अली सैयद (24) को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गेडाम और किस्मत सैयद शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सावली मार्ग स्थित एक होटल में खाना खाने गए थे। खाने के बाद मूल लौटते समय किस्मत ने गेडाम को टेकाड़ी ले जाकर यह कहा कि उसे ज़रूरी काम है।
इसी दौरान, टेकाड़ी से एमआईडीसी होते हुए मूल लौटते समय किस्मत मोहम्मद अली सैयद ने अपने कुछ दोस्तों की मदद से गेडाम के सिर पर लोहे की छड़ से हमला किया और उनकी हत्या कर दी। हत्या का कारण बताया गया कि गेडाम ने उससे ली गई छह लाख रुपये की राशि चुकाने से इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
हत्या के बाद नाले में फेंका शव
हत्या के बाद शव को सबूत मिटाने के लिए मारेगांव-टेकाड़ी रोड पर एक नाले में फेंक दिया गया। गेडाम काफी देर तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनके बेटे पंकज गेडाम ने मूल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
चंद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि गेडाम की पल्सर दोपहिया वाहन (MH 34 AX 8323), मोबाइल फोन, चश्मा और चप्पल आकापुर के पास घुमावदार सड़क पर देखी गई है। संदिग्ध पर शक होने पर पुलिस ने किस्मत मोहम्मद अली सैयद को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Ka Mausam: महाराष्ट्र में आज भी कहर बरपाएगी बारिश, 6 जिलोंं में रेड तो 6 में ऑरेंज अलर्ट
आरोपी ने बताया क्यों की हत्या
आरोपी ने स्वीकार किया कि गेडाम ने छह लाख रुपये देने से इनकार किया था, जिसके कारण उसने हत्या की और शव छिपाने का स्थान भी बताया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मूल उप-जिला अस्पताल भेजा। मूल पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जांच उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले और पुलिस निरीक्षक विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चूंकि आरोपी मवेशियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है, इसलिए इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
Chandrapur mul retired officer was murdered after he refused to pay 6 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














