- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- World Pharmacist Day Role Changed Provide Consultation Care Health Education
वक्त के साथ बदली ‘फार्मासिस्ट’ की भूमिका, परामर्श-देखभाल और स्वास्थ्य शिक्षा की भी जिम्मेदारी
World Pharmacist Day: दुनिया भर में हर साल 25 सितंबर को 'विश्व फार्मसिस्ट दिन' मनाया जाता है। इस बार विश्व फार्मसिस्ट दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें’ है।
- Written By: प्रिया जैस

विश्व फार्मसिस्ट दिन 2025 (फाइल फोटो)
Pharmacist Day Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप में वर्णित किया है। 25 सितंबर को दुनिया ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ मनाती है। इस बार की थीम ‘स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें’ है। यह दिवस दवा सुरक्षा, रोगी परामर्श और रोग निवारण में समग्र विशेषज्ञता प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है।
वर्तमान में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। भूमिका केवल दवाई के वितरण तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें निवारक देखभाल, टीकाकरण, अनुसंधान वैज्ञानिक, परामर्श और जन स्वास्थ्य शिक्षा भी शामिल हो गई है। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉक्टरों और मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों के बीच संबंध को मजबूत करने में फार्मासिस्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फार्मासिस्ट वह स्रोत हैं जहां लोग अपनी दवाओं से सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करते हैं।
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा का केंद्र
वे अपने अनुभव, ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग सभी के लिए दवा के उपयोग को बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं। वर्तमान में फार्मासिस्ट की भूमिका दवा और औषधि वितरण तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें निवारक देखभाल, टीकाकरण, अनुसंधान वैज्ञानिक, परामर्श और जन स्वास्थ्य शिक्षा भी शामिल है। फार्मासिस्ट अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र का केंद्र बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
नागपुर जिले के कलमेश्वर के लॉजिस्टिक गोदाम में बड़ा हादसा: करंट लगने से 3 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
नागपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बेलतरोड़ी पुलिस का विशेष अभियान, चोरी-सेंधमारी रोकने के लिए बढ़ाई गश्त
डॉक्टरों के साथ जुटे हुए
राज्य में वर्तमान में 4.8 लाख लाइसेंस प्राप्त फार्मासिस्ट और लगभग 1.20 लाख दवा की दुकानें हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट सीधे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में काम करते हैं। राज्य में कुल 1,000 फार्मेसी कॉलेज हैं। फार्मासिस्ट जिनके पास इतना बड़ा प्रसार और दवा वितरण की जिम्मेदारी है, अभी भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं।
कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में दिन-रात सेवा देने के बावजूद फार्मासिस्टों को अग्रिम पंक्ति के ‘योद्धाओं’ के रूप में मान्यता नहीं दी गई। नागपुर जिले में 7,800 मेडिकल स्टोर्स हैं। वहीं करीब 25,000 फार्मासिस्ट हैं। यानी समाज की स्वास्थ्य सेवा में डॉक्टरों के साथ ही फार्मासिस्ट की फौज भी जुटी हुई है।
- 7,800 फार्मासिस्ट जिले में
- 25,000 के करीब फार्मासिस्ट
- 1,000 फार्मेसी कॉलेज राज्य में
यह भी पढ़ें – मनचलों सावधान: नवरात्रि पर नागपुर पुलिस की नई पहल, ‘दुर्गा मार्शल’ करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
आज के बदलते परिवेश में जहां लोग अपने स्वास्थ्य और चिकित्सा के प्रति जागरूक हैं; मेरा मानना है कि सभी सामाजिक और स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को केवल फार्मासिस्ट के रूप में ही सबसे अच्छी तरह से पूरा किया जा सकता है। फार्मासिस्ट सही उत्पाद को सही व्यक्ति तक और किफायती तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
– डॉ. कमलेश वाधेर, प्राचार्य, केडीके कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट
वक्त के साथ फार्मासिस्ट की भूमिका बदली है। डॉक्टरों के बाद दूसरी पक्ति में आज फार्मासिस्ट ही हैं। यानी स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण अंग हैं। 7 तरह के फार्मासिस्ट हैं लेकिन लोगों से सीधा संबंध जिन फार्मासिस्ट का आता है उन्हें मरीजों में जनजागृति की जिम्मेदारी का योग्य तरीके से निर्वहन करना चाहिए। मरीजों को दवाइयों के सेवन में बारे में उचित परामर्श देना चाहिए।
– हरीश गणेशानी, पूर्व सदस्य, स्टेट फार्मेसी काउंसिल
World pharmacist day role changed provide consultation care health education
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMयवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














