-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Former Mp Tadas Said That Mvia Should Clarify Its Role Obc Reservation Will Remain Safe
OBC का आरक्षण रहेगा सुरक्षित, पूर्व सांसद तडस ने कहां मविआ स्पष्ट करें अपनी भूमिका
- Written By: आंचल लोखंडे
Allegation: पूर्व सांसद रामदास तडस ने स्पष्ट किया कि ओबीसी समाज को किसी भी प्रकार की भ्रांति में नहीं रहना चाहिए। ओबीसी का आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित है, और उसमें एक प्रतिशत की भी कटौती नहीं होगी।

OBC का आरक्षण रहेगा सुरक्षित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई में अनशन शुरू किया है। उन्होंने व्यावहारिक मांगें रखने के बजाय यह अड़ियल रुख अपनाया है कि मराठा समाज को ओबीसी कोटे से ही आरक्षण दिया जाए। मराठा समाज को आरक्षण मिलना चाहिए, इस पर किसी को भी आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी एक समाज का हक छीनकर दूसरे को देना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किया, जिससे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को लाभ मिला।
मराठा समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने दिया और वह अभी भी कायम है। वर्ष 2014 से लेकर 2025 तक मराठा समाज के हित में निर्णय महायुती सरकार ने ही लिए हैं। अण्णासाहेब पाटिल महामंडल और सारथी संस्था के माध्यम से भी मराठा समाज को लाभ पहुंचाया गया है। किसी भी समाज के साथ अन्याय नहीं होगा। मराठा समाज को न्याय दिलाने का प्रयास सरकार के माध्यम से चल रहा है। ओबीसी के हक को प्रभावित किए बिना मराठा समाज को न्याय दिलाने का हल सरकार निकालने जा रही है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए प्रयासरत है।
ओबीसी का आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित
ओबीसी समाज के हक को कोई ठेस नहीं पहुंचेगी। ओबीसी समाज को किसी भी प्रकार की भ्रांति में नहीं रहना चाहिए। ओबीसी का आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित है, और उसमें एक प्रतिशत की भी कटौती नहीं होगी, ऐसा महाराष्ट्र प्रांतिक अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामदास तडस ने कहा। साथ ही कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी ने भी इस प्रश्न पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए, कांग्रेस हमेशा से ही ओबीसी विरोधी रही है, ऐसा भी आरोप पूर्व सांसद तडस ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 1,800 छात्र देंगे NEET की परीक्षा, 6 केंद्रों पर रहेगा तगड़ा बंदोबस्त, प्रशासन तैयार
वर्धा के तलेगांव ग्राम पंचायत में वार्डवार आरक्षण का हुआ ऐलान, महिलाओं की भागीदारी में आया बदलाव
मानसून से पहले वर्धा प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, 24 घंटे एक्टिव रहेगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
वर्धा में मानसून कि देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई पर मंडराया संकट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार उस समय चुप क्यों हैं, जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है? अन्य मुद्दों पर लगातार बोलने वाले शरद पवार इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं? यह सवाल पूरे महाराष्ट्र के मन में उठ रहा है, और उनकी इस चुप्पी का अर्थ महाराष्ट्र समझता है, ऐसा भी तडस ने कहा।
ये भी पढ़े: 18 साल बाद नागपुर जेल से छूटा अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली, सुप्रीम कोर्ट से मिली ‘डैडी’ को जमानत
भुजबल का अपना अलग रुख
बता दें कि राज्य सरकार ने मनोज जरांगे को मांग के अनुरूप हैदराबाद गैजेट को संज्ञान में लेते हुए मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों की ‘कुणबी’ जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संदर्भ में शासनादेश (जीआर) जारी कर दिया, लेकिन इसके उपरांत में सवाल उठने लगा है कि क्या मराठों को आरक्षण ओबीसी कोटे से ही दिया जाएगा? क्योंकि यदि ऐसा होता है तो मुंबईकरों को और बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है।
इसकी चेतावनी उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राका के वरिष्ट नेता एवं कैबिनेट मंत्री ने मंगलवार को जीआर जारी होने से पहले ही सरकार को दे दी है। भुजबल ने कहा है कि यदि मराठों को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की कोशिश की गई तो हम भी मुई आएंगे अधांत आंदोलन करेंगे। भुजबल ने कहा है कि मुंबई जाम करना हमारे लिए भी मुश्किल नहीं है।
Former mp tadas said that mvia should clarify its role obc reservation will remain safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














